इंदौर के गैस पाइपलाइन में जबरदस्त ब्लास्ट, 4 लोग घायल, मची भगदड़

इंदौर। इंदौर गैस पाइप लाइन में मंगलवार को जबरदस्त ब्लास्ट हो जाने से वहां भगदड़ मच गई। इस धमाके की जद में आने एक महिला समेत 4 लोग घायल हो गए है और उन्हे ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के तहत यह घटना विजय नगर थाना क्षेत्र से सामने आ रही है। यहां सुमन नगर जैन मंदिर के पास स्थित अवंतिका गैस पाइपलाइन में ब्लास्ट हो गया। हादसे से आग की लपटे उपर तक उठ रही थी।

बोरिंग होने से हुआ हादसा

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इलाके में बोरिंग का कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे गैस रिसाव शुरू हुआ और बाद में विस्फोट हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और राहत दल मौके पर पहुंच गए तथा क्षेत्र की घेराबंदी कर स्थिति को नियंत्रित किया गया है।

महिला समेत 4 लोग घायल

गैस पाइपलाइन में हुए इस विस्फोट की चपेट में आने से एक महिला और तीन पुरुष जल गए हैं। बताया जा रहा है कि घायलों में विजय पटेल नाम का एक युवक भी है, जो इस ब्लास्ट में बुरी तरह झुलस गया है। हादसे की जानकारी लगते ही स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल को अपने नियंत्रण में ले लिया है, वहीं फायर ब्रिगेड की टीम स्थिति पर काबू पाने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने में जुटी हुई है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *