Manipal Health IPO खुला, 9275 cr. के इश्यू पर क्या निवेशक करेंगे सब्सक्राइब?

Manipal Health IPO Opens: Should Investors Subscribe to the ₹9,275 Crore Issue?

Manipal Health IPO निवेश करने वाले लोगों के लिए 29 जुलाई से खुल गया है। करीब 9275 करोड़ के इस बड़े पब्लिक इश्यू को लेकर मार्केट की नजर इस पर बनी हुई है। हालांकि ग्रे मार्केट प्रीमियम केवल ₹2 रहने से लिस्टिंग गेम की उम्मीदें फिलहाल सीमित ही दिख रही है ऐसे में निवेश करने वाले लोग कंपनी की लंबी अवधि की संभावनाओं और वैल्यूएशन पर अपना ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।

Manipal Health IPO Opens: Should Investors Subscribe to the ₹9,275 Crore Issue?

क्या है Manipal Health IPO की प्रमुख जानकारी

मणिपाल हेल्थ आईपीओ 29 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला हुआ है यह देश के हेल्थ केयर सेक्टर के सबसे बड़े आईपीओ में से एक आईपीओ है। कंपनी इस इशू के जरिए लगभग 9275 करोड रुपए प्राप्त करना चाहती है। जुटा गई धनराशि का उपयोग कर्ज को कम करने बैलेंस शीट को मजबूत बनाने और अस्पताल की क्षमता को बढ़ाने के लिए किया जाएगा।Manipal Health भारत की प्रमुख मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल चैन में से एक है जिसके कई राज्य में अस्पताल संचालित है कंपनी पिछले कुछ सालों में अधिग्रहण और विस्तार के द्वारा अपनी बाजार की हिस्सेदारी बढ़ाई जा रही है।

ये भी पढ़े: EPFO 3.0 से डिजिटल PF निकासी में क्या बदलने वाला है? जाने नए नियम

कम GMP होने के क्या संकेत देता है?

ग्रे मार्केट में Manipal Health IPO का प्रीमियम करीब ₹2 दर्ज किया गया है आमतौर पर काम जीएमपी का यह संकेत होता है की लिस्टिंग के दिन बड़े प्रीमियम की उम्मीद फिलहाल नहीं होती है। हालांकि बाजार की एक्सपोर्ट का मानना है कि जीएमपी केवल एक अनौपचारिक संकेतक की तरह होता है और अंतिम लिस्टिंग प्रदर्शन बाजार की स्थिति निवेश करने वाले लोगों की मांग और सब्सक्रिप्शन पर ही निर्भर करती है। बाजार की विश्लेषकों के अनुसार बड़े इशू साइज और अपेक्षाकृत ऊंचे वैल्यूएशन होने के कारण निवेश करने वाले लोग फिलहाल अपना एक सतर्क रुख अपना रहेहैं।

कंपनी की ग्रोथ रणनीति पर है निवेशकों की नजर

कंपनी की ऑफिशल डॉक्युमेंट के अनुसार आईपीओ से प्राप्त धन का एक हिस्सा कर्ज को कम करने में लगाया जाएगा जबकि बची हुई राशि का उपयोग अस्पताल के नेटवर्क के विस्तार और बेड क्षमता को बढ़ाने में होगा। कंपनी आने वाले सालों में हजारों नए बेड जोड़ने की योजना पर अपना काम करने वाली है जिससे इसकी परिचालन क्षमता और राजस्व बढ़ाने में मदद मिलेगी। हमारे देश भारत में बढ़ती स्वास्थ्य सेवाओं की मांग और प्राइवेट हॉस्पिटल की बढ़ती भूमिका को देखते हुए हेल्थकेयर सेक्टर को लंबे समय के लिए एक पॉजिटिव रूप माना जा रहा है।

ये भी पढ़े: Coforge Shares: Q1 FY27 नतीजों के बाद 9% उछले शेयर, मुनाफे में 49% बढ़त

अब विशेषज्ञों की राय और निवेशकों के लिए क्या संकेत

बाजार की विश्लेषकों के मुताबिक Manipal Health IPO को केवल एक संभावित लिस्टिंग के आधार पर ही नहीं बल्कि कंपनी के लंबे समय के विकास की क्षमता फाइनेंशियल प्रदर्शन और वैल्यूएशन के ध्यान में रखकर ही होना चाहिए। स्टॉक एक्सचेंज डाटा और मार्केट के अनुसार शुरुआती उत्साह सीमित है लेकिन हेल्थ केयर सेक्टर की मजबूत संभावनाएं लंबे समय के निवेश करने वाले लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है। हालांकि निवेश करने वाले लोगों को निर्णय लेने से पहले प्रोस्पेक्टस रिस्क और अपने फाइनेंशियल सलाहकार की राय पर ही विचार करना चाहिए, ये आर्टिकल निवेश की सलाह नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *