फिल्म एक्टर गोविंदा की पत्नी पहुची कोर्ट, तलाक का केस लिया वापस, जोड़ी सलामत

मुबंई। जाने माने फिल्म एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता के बीच चल रहा विवाद बुधवार को सामाप्त हो गया और शादी के 39 साल बाद भी यह जोड़ी सलामत है, दरअसल बुधवार को गोविंदा की पत्नी सुनीता अपने बेटे के साथ मुंबई के फैमिली कोर्ट पहुची थी। गोविंदा के मैनेजर शशि रंजन ने मीडिया को इस सबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सुनीता आहूजा ने गोविंदा के खिलाफ दायर तलाक की अर्जी वापस ले ली है। जिससे बॉलीबुड के इस बड़े एक्टर परिवार का विवाद सुलझ गया है। वही मैनेजर शशि का कहना है कि दम्पत्ति के बीच सब कुछ सामान्य है।

3 साल से चल रहा था विवाद

मैनेजर शशि के अनुसार गोविंदा और सुनीता के बीच यह विवाद नया नहीं है और न ही कोई हालिया विवाद था, बल्कि 2-3 साल से चल रहा था। तलाक तो 2 साल पहले ही फाइल हो चुका था। हालांकि, इतने लंबे समय से चल रहे पारिवारिक मतभेद को सार्वजनिक करने के बजाय आपस में बैठकर सुलझाने की कोशिश होनी चाहिए थी।

कब और कैसे हुई थी गोविंदा और सुनीता की शादी

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी 11 मार्च 1987 को हुई थी। उनकी मुलाकात पारिवारिक रिश्ते के जरिए हुई थी, क्योंकि सुनीता की बहन के पति गोविंदा के मामा लगते थे। शुरुआती दिनों में करियर पर असर न पड़े, इसलिए उन्होंने अपनी शादी लगभग दो साल तक गुप्त रखी थी। बेटी टीना आहूजा (जन्म 1989) के आने के बाद उन्होंने अपनी शादी की बात सार्वजनिक की। बाद में उनके बेटे यशवर्धन आहूजा (जन्म 1997) का जन्म हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *