विंध्य के मैहर पहुचे सीएम मोहन, शारदा मां की किए पूजा, लाड़ली बहनों को 1750 रूपए की दी सौगात

मैहर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मैहर में अलाउद्दीन खां स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक पात्र बहनों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के जरिए 2 करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नियमित सहायता के रूप में 1,500 रुपये और रक्षाबंधन के विशेष शगुन के तौर पर 250 रुपये अतिरिक्त यानी कुल 1,750 रुपये प्रति हितग्राही सीधे उनके खातों में पहुंचाए, साथ ही मैहर जिले में 256 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी किया। ज्ञात हो कि सीएम मोहन यादव विंध्य के मैहर में न सिर्फ प्रदेश भर की बहनों को लाडली बहना योजना का लाभ देने के साथ ही रक्षाबंधन का उपहार दिए है बल्कि मां शारदा लोक के निर्माण को लेकर समीक्षा भी किए है।

सीएम पहुचे मां शारदा धाम

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध माँ शारदा मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ मैहर जिले के विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए मैहर जिले के चहुंमुखी विकास के लिए निरंतर और पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया।

मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मैहर आगमन पर हेलीपैड पर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री राधा सिंह, राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह, विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, विधायक विक्रम सिंह समेत स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *