जम्मू। सोमवार की सुबह जम्मू के उधमपुर में यात्रीयों से भरी हुई एक बस सड़क से 100 फिट नीचे जा गिरी। जिससे बस में सवार 15 लोगो की अब तक मौत हो चुकी है, जबकि 20 से ज्यादा यात्री घायल हुए है। ऐसे में मृतकों की सख्या बढ़ सकती है। बस हादसे की जानकारी लगते ही मौके पर राहत बचाव दल पहुचा और बस में फंसे लोगो को निकालने के लिए रेस्क्यू चलाया है।
रामनगर से उधमपुर जा रही थी बस
जानकारी के तहत सार्वजनिक परिवहन बस सुबह रामनगर से उधमपुर जा रही थी। रामनगर स्थित कघोट (कानोटे) गांव के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई और 100 फिट नीचे जा गिरी। बस हादसे से लोगों में चीख पुकार मच गई। बस हादसा की पुष्टि करते हुए केन्द्रीय मंत्री जीतेन्द्र सिह ने तत्काल राहत बचाव की बात कही है। वही बस में मृत हुए लोगो की पुष्टि वहां के डीआईजी ने किया है। स्थानिय प्रशासन घायलों के ईलाज की व्यवस्था बनाने के साथ ही जरूरी मदद पहुचने में लगा हुआ है।
