रीवा: मेडिकल कॉलेज में बड़ी कार्रवाई, डॉ. सोनम अग्रवाल बर्खास्त और डॉ. बीनू सिंह की वेतनवृद्धियां रुकीं

Major action taken at Rewa Medical College

रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज की कार्यकारी परिषद की बैठक में बुधवार को दो बड़े और कड़े फैसले लिए गए, जिसके तहत मरीज को निजी नर्सिंग होम भेजने की गंभीर लापरवाही के मामले में लंबे समय से निलंबित चल रही डॉ. सोनम अग्रवाल को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। इसके साथ ही, इस मामले से जुड़े आदेश का पालन न करने की वजह से डॉ. बीनू सिंह की तीन वेतनवृद्धियां (इंक्रीमेंट) असंचयी प्रभाव से रोक दी गईं।

बता दें कि डॉ. सोनम अग्रवाल पर एक मरीज को सरकारी अस्पताल के बजाय निजी नर्सिंग होम में इलाज कराने के लिए प्रेरित करने का आरोप था। यह मामला तूल पकड़ते हुए विधानसभा तक जा पहुँचा था, जिसके बाद गठित जाँच समिति ने उनकी बर्खास्तगी की संस्तुति की थी। ज्ञात हो कि डॉ. सोनम अग्रवाल पहले से ही कल्पना मिश्रा की मृत्यु के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित थीं, और अब बुधवार को हुई ईसी की इस बैठक में अंततः उन पर यह अनुशासनात्मक कार्रवाई कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *