Hero Motors IPO खुला, निवेश से पहले जानें पूरी डिटेल और ब्रोकरेज राय

Hero Motors IPO: Issue opens today; find out where the funds will be deployed.

Hero Motors IPO आज 16 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल चुका है। कंपनी इस इशू से 1000 करोड रुपए जुटाने की तैयारी में दिख रही है। इसमें निवेश करने से पहले कंपनी के बिजनेस फाइनेंशियल परफॉर्मेंस और आईपीओ से मिलने वाले बड़े रकम के इस्तेमाल के बारे में भी समझना जरूरी होता है।

Hero Motors IPO: Issue opens today; find out where the funds will be deployed.

1000 करोड़ रुपये का है ये पूरा इश्यू

Hero Motors IPO ने अपने शेयर का प्राइस बैंड 79 रुपए से 84 रुपए तक तय किया है। आईपीओ 16 सितंबर से लेकर 18 सितंबर तक खुला रहेगा और कंपनी के शेर 23 सितंबर को nse और बीएसई पर लिस्टिंग होने वाले हैं। यह तारीख प्रस्तावित है, एक लॉट में 178 शेयर है ऊपरी प्राइस बैंड का रिटेल निवेशक के लिए एक लॉट की न्यूनतम रकम लगभग 14952 रुपए बैठती है। इस इश्यू में 600 करोड़ का फ्रेश इशू और 400 करोड रुपए का ऑफर फॉर सेल भी शामिल देखने को मिलता है। यानी 400 करोड रुपए मौजूद शेयर धारक को शेयर बेचने पर मिल जाएंगे जबकि फ्रेश यीशु की रकम कंपनी को ही मिलेगी।

ये भी पढ़े: Tempsens IPO: GMP तेज, लेकिन क्या इसमे निवेश करना सही रहेगा?

ये कंपनी करती क्या है?

हीरो मोटर्स का बिजनेस हीरो मोटर कॉर्प से थोड़ा अलग है या मुख्य रूप से ऑटो कंपनियों के लिए पावरट्रेन और ऑटो कॉम्पोनेंट्स को बनाने का काम करती है, कंपनी का बिजनेस दो बड़े हिस्सों में बटा है पावर ट्रेन सॉल्यूशंस और एलॉयज एंड मेटलिक्स में। कंपनी के ग्राहकों में बीएमडब्ल्यू, डुकाटी, इनविओलो और दूसरे वैश्विक ऑटोमोबाइल का मोबिलिटी ब्रांड भी शामिल है। इसके प्रोडक्ट इलेक्ट्रिक हाइब्रिड और पारंपरिक गाड़ियों से जुड़े हुए होते हैं।

हीरो मोटर्स की कमाई में हुआ सुधार

फाइनेंशियल ईयर 2026 में कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू करीब 1188.4 करोड रुपए रहा है जो फाइनेंशियल ईयर 2025 के 1089.6 करोड रुपए से लगभग 9% ही ज्यादा है। इस दौरान इसका मुनाफा 25.2 करोड रुपए से बढ़कर 43.6 करोड रुपए तक हो गया है यानी इसकी कमाई की तुलना में मुनाफे में ज्यादा तेजी से सुधार देखने को मिला है। इस कंपनी के बिजनेस में इलेक्ट्रिक वाहन से जुड़ा हिस्सा भी आगे बढ़ता हुआ दिखाई दिया है फाइनेंशियल ईयर 2026 में इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल से जुड़ी इनकम कुल राजस्व का करीब 23 प्रतिशत ही रही जबकि फाइनेंशियल ईयर 2024 में यह करीब 12%तक थी।

Hero Motors IPO का पैसा कहां खर्च होगा?

हीरो मोटर्स आईपीओ का फ्रेश इशू से मिलने वाली रकम में से करीब 190 करोड रुपए इसके कर्ज चुकाने में ही लगाए जाएंगे। इसके अलावा करीब 200 करोड रुपए उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर स्थित प्लांट की क्षमता को बढ़ाने के लिए उपकरण खरीदने में खर्च होने वाले हैं इसके बाद बची हुई रकम प्रस्तावित अधिग्रहण और सामान्य कॉर्पोरेट की जरूरत के लिए रखी गई है।

ये भी पढ़े: ₹2,000 तक UPI फ्री, ऊपर कितना लगेगा चार्ज? जानें नया नियम

निवेशकों के लिए कौन-सी बात जरूरी है?

कंपनी की बिक्री और मुनाफे में सुधार तो जरूर हुआ है लेकिन बिजनेस कुछ बड़े ग्राहकों पर काफी निर्भर करती है। फाइनेंशियल ईयर 2026 में उसकी सबसे बड़े ग्राहक में करीब 35.6% का राजस्व आया जबकि टॉप 10 ग्राहकों की हिस्सेदारी में लगभग 72.9% ही थी। ऐसे में किसी बड़े ग्राहक से बिजनेस घटना का असर कंपनी की कमाई पर पड़ सकताहै।Hero Motors IPO कुछ समझते समय सिर्फ प्राइस बैंड या बाजार में चल रहे प्रीमियम को देखना ही जरूरी नहीं है बल्कि कंपनी की बढ़ती इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल की हिस्सेदारी मुनाफे में सुधार कर्ज और ग्राहकों की निर्भरता जैसे पहलुओं को भी समझना जरूरी होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *