Bigg Boss 20 आपके घर में शुरुआत से ही रिश्ते और पर्सनल जिंदगी को लेकर बातचीत देखने को मिलने लगी है। पहले ही दिन माही विज ने ईशा रिकी और मैरी कॉम की पर्सनल जिंदगी को लेकर सवाल किया और शो को मजाकिया अंदाज में डिवोर्स स्पेशल बताया। दिशा ने अपनी नाराजगी दिखाइ है।

माही विज ने क्यों कहा डाइवोर्स स्पेशल?
इस शो में इशा रिक्खी की और माही विच बातचीत कर रही थी। इसी दौरान माही ने कहा कि घर में तीन ऐसी महिलाएं हैं जिनकी शादीशुदा जिंदगी में डाइवोर्स हो चुका है, वह खुद ईशा और बॉक्सर मैरी कॉम है। इसके बाद उन्होंने बिग बॉस को डिवोर्स स्पेशल और अपनी सेकंड इनिंग बताया। ये बातचीत इस शो की शुरुआती एपिसोड में दिखाई जा रही है।
यहां माही की स्थिति को लेकर एक बात समझना जरूरी है की उन्होंने एक्टर जय भानुशाली जनवरी 2026 में 14 साल की शादी के बाद तलाक की घोषणा की थी। दोनों अपनी बेटी को को पेरेंटिंग जारी रखने की बात भी बोल चुके हैं इसलिए माही को सीधे तलाकसूदा उनकी ऑफिशियल स्थिति से आगे जाने वाला दावा होगा।
ये भी पढ़े: Star kid होने के बावजूद Jason Sanjay ने क्यों चुना निर्देशन का रास्ता?
ईशा रिक्की ने दिया करारा जवाब
माही ने जब इशा से पूछा कि उन्होंने Bigg Boss 20 मैं आने का फैसला क्यों किया है तो ईशा ने अपनी पहचान को लेकर साफ बात कह दी। उन्होंने बताया कि वह नहीं चाहती कि लोग उन्हें किसी की पत्नी या गर्लफ्रेंड के नाम से पहचाने उनकी ऐसी इच्छा है कि ऑडियंस उन्हें उनके नाम से और उनकी पहचान से जाने।
मैरी कौम ने पर्सनल सवालों पर क्या कहा?
माही ने बाद में मैरी कॉम से भी शादी और डिवोर्स को लेकर सवाल किया। जानकारी के मुताबिक मेरी ने इस विषय पर ज्यादा बात करने से इनकार कर दिया। इसके बाद ईशा ने भी सवाल किया कि जब कोई व्यक्ति अपनी पर्सनल जिंदगी पर बात नहीं करना चाहता तो उसे बार-बार उस मुद्दे पर ही क्यों लाया जाता है।
ये भी पढ़े: Hema malini ने सनी-बॉबी से रिश्तों में दरार की खबरों पर दिया जवाब….
Bigg Boss 20 में अब आगे क्या होगा?
बिग बॉस 20 का प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को सलमान खान की मेजबानी में हुआ है। इस शो में ईशा रिक्की, माही विज और मैरी कॉम के साथ-साथ 16 और कंटेस्टेंट मौजूद है। शुरुआती एपिसोड में पर्सनल जिंदगी पुरानी जिंदगी और नई शुरुआत को लेकर चर्चा देखने को मिली जिससे ऑडियंस इस शो की तरफ अट्रेक्ट होते दिख रहे हैं। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में इन तीनों में से किसके बीच मुद्दा आगे बढ़ता है या घर में नए विवाद किसकी जगह लेते हैं।




