धर्मेंद्र के निधन के बाद उनके परिवार को लेकर कई तरह के चर्चाएं देखने को मिल रही थी खासकर हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर के परिवार के बीच उनके रिश्ते को लेकर सवाल उठाते दिख रहे थे, अब hema malini ने इन सभी बातों पर खुलकर बात कीहै।

हेमा मालिनी ने अपने परिवार को लेकर क्या कहा?
Hema malini ने कहा कि उनके परिवार पूरी तरह से एक साथ है। उन्होंने सनी देओल और बॉबी देओल के साथ रिश्तों में किसी भी तरह की दरार की बातों को खारिज किया है साथ ही उन्होंने लोगों से इंटरनेट और खासकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए बनाई गई हर जानकारी पर आंख बंद कर भरोसा नहीं करने की अपील की है।
ये भी पढ़े: Daya Nayak से प्रेरित मूवी पुलिस कंपनी में दिखेंगे हर्षवर्धन राणे…
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी का सबंध
दरअसल धर्मेंद्र की पहली शादी 1954 में प्रकाश कौर से हुई थी जबकि हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने 1980 में शादी की थी। धर्मेंद्र और प्रकाश कौर के बेटू सनी देओल और बॉबी देओल को लेकर लंबे समय से हेमा मालिनी के साथ उनके रिश्ते को लेकर अलग-अलग रयूमर्स फैल रहे थे।
ये भी पढ़े : Sikandar kher ने क्यों छोड़ा फैमिली WhatsApp ग्रुप? वजह जानिए
एक्टर धर्मेंद्र के जाने का दर्द अब भी है
अपने बातचीत के दौरान hema malini नीड एक्टर धर्मेंद्र को याद करते हुए कहा कि उनके जाने का दर्द अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने उन्हें अपना जीवन साथी और सोलमेट बताया, हेमा मालिनी ने बताया कि धर्मेंद्र हमेशा उन्हें आगे बढ़ाने और डांस जारी रखने के लिए प्रेरित करते थे।
उनके अनुसार धर्मेंद्र की यादें उनके साथ हमेशा रहेगी और उनकी कमी कभी भी पूरी नहीं हो सकती है। इससे पहले जुलाई महीने में हेमा मालिनी ने कहा था कि धर्मेंद्र चाहते थे कि उनका पूरा परिवार एकजुट होकर रहे। उस दौरान उन्होंने सनी देओल और बॉबी देओल को बहुत अच्छे और प्यारे लड़के बताया था। ऐसे में हेमा मालिनी का ताजा बयान उन अटकलों से अलग तस्वीर पेश करता है। जिसमें सनी देओल के परिवार के बीच मतभेद की बातें कही जा रही थी।




