लखनऊ में वकील और पुलिस के बीच झड़प, हुआ लाठी चार्ज, चेम्बरों में बुल्डोजर चलने से उपजा विवाद

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में रविवार को वकीलों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा जब जिला कोर्ट के बाहर बुलडोजर से चौंबर तोड़े जाने की कार्रवाई प्रशासन कर रहा था। जिसके विरोध में वकील भड़क गए। कई वकील बुलडोजर के सामने खड़े हो गए। इससे पुलिस और वकीलों के बीच बहस बढ़ गई। पुलिस ने वकीलों को हटाने के लिए न सिर्फ लाठीचार्ज किया बल्कि पत्थर बाजी होेने से पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर लाठियां बरसाईं, फिलहाल, मौके पर तनावपूर्ण स्थिति है। 4 एसीपी, पीएसी और 10 थानों की फोर्स मौके पर तैनात है।

240 अवैध निर्माण चिह्नित

जो जानकारी आ रही है उसके तहत लखनऊ जिला कोर्ट के बाहर अतिक्रमण को हटाने का आदेश हाईकोर्ट ने दिया था। जिस पर नगर-निगम ने कार्रवाई करते हुए 240 अवैध निर्माण चिह्नित किए। इसमें ज्यादातर वकीलों के चौंबर और दुकानें हैं। प्रशासन ने अतिक्रमण स्थल पर लाल स्याही लगा कर अतिक्रमण हटाने का पहले ही संकेत दे दिए थें, उसी के तहत रविवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

पुलिस छावनी में परिसर

रविवार सुबह 9 बजे नगर निगम की टीम 10 बुलडोजर लेकर 300 पुलिस कर्मियों के साथ पहुंच गई। तब से कार्रवाई चल रही है, हांलाकि कार्रवाई के दौरान विरोध के चलते कई बार कार्रवाई रोकनी पड़ी, लेकिन प्रशासन चिहिंत अतिक्रमण को हटाने के लिए पूरी तैयारी से पहुचा है और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दे रहा है।

चैंबर के अंदर सुसाइड का प्रयास

जानकारी के तहत इस कार्रवाई इस कार्रवाई से नाराज एक वकील ने चौंबर बंद कर फांसी लगाने की कोशिश की, हांलाकि पुलिसकर्मियों ने बगल का चौंबर तोड़कर उसे बाहर निकालने में सफल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *