संसद के मानसून सत्र के दौरान मंगलवार को एनडीए सांसदों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समर्थन में और विपक्ष के विरोध में संसद परिसर में मार्च निकाला। इस दौरान झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई के मुद्दे को लेकर विपक्ष से सवाल भी उठाए गए।
इस मार्च में बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत भी शामिल हुईं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष पहले जिन मुद्दों पर चर्चा की मांग कर रहा था, अब उसी चर्चा से पीछे हट रहा है।
कंगना रनौत ने कहा, “पहले इन लोगों ने इतना ज्यादा उत्पात मचाया और कहा कि इनको नीट के पेपर हुए प्रोटेस्ट को लेकर चर्चा चाहिए, लेकिन अब जब चर्चा हो रही है तो राहुल गांधी भगोड़े बने हुए हैं.”
संसद नहीं चलने देने का लगाया आरोप
कंगना ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह जवाब देने के लिए तैयार हैं, लेकिन राहुल गांधी उनकी बात सुनना ही नहीं चाहते। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के रवैये की वजह से संसद की कार्यवाही प्रभावित हो रही है।
उन्होंने कहा, “राहुल गांधी यहां पर गृहमंत्री अमित शाह को सुनना नहीं चाह रहे हैं तो फिर संसद कैसा चलेगा. इस तरह की इनकी करतूते हैं यह पूरा देश देख रहा है. यह कितनी देशद्रोही शक्तियों के हाथ में आ चुके हैं. इन्होंने इस बार एक दिन भी संसद नहीं चलने दिया है जो कि बेद शर्मनाक है.”
‘देश को धोखा दे रहे हैं राहुल गांधी’
कंगना रनौत ने आगे दावा किया कि राहुल गांधी पहले जंतर-मंतर और छात्रों के मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहे थे, लेकिन जब चर्चा का मौका मिला तो उन्होंने इससे दूरी बना ली।
उन्होंने कहा, “राहुल गांधी ने अब चर्चा करने से मना कर रहे हैं. पहले उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज को लेकर उन्हें चर्चा करनी है, लेकिन इस चीज के लिए उनका स्वागत किया गया तो उन्होंने मना कर दिया.”
कंगना ने अंत में कहा, “सब देख रहे हैं कि राहुल गांधी देश को कितना धोखा दे रहे हैं. एक दिन भी वे पार्लियामेंट चलने नहीं दे रहे हैं.”




