Elvish Yadav और Jiya Shankar ने किया Engagement? रिंग-पोस्ट वायरल

Elvish Yadav और Jiya Shankar ने किया Engagement? रिंग-पोस्ट वायरल

सोशल मीडिया पर अचानक वायरल हुई एक तस्वीर ने एक बार फिर Elvish Yadav और Jiya Shankar को ट्रेंड में बनाया है। इस पोस्ट में Elvish ने Jiya के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की है, जिसमें Jiya की उंगली पर चमकती डायमंड रिंग दिखाई दे रही थी और कैप्शन में उन्होंने लिखा “Gave love another chance… I found my love” यह पोस्ट फैंस के बीच यह सवाल उठने का कारण बन चुका है कि क्या दोनों असल में सगाई कर चुके हैं या यह सिर्फ चर्चा और शोरगुल है।

Elvish Yadav ने क्या पोस्ट किया?

पिछले दिनों Elvish Yadav ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें वह Jiya Shankar का हाथ पकड़ते हुए दिखाई दिए है। तस्वीर में Jiya की उंगली पर एक बड़ा सा डायमंड रिंग साफ़ तौर पर देखा जा सकता है, जिससे यह अंदाजा तेज हो गए हैं कि दोनों ने सगाई कर ली है। Elvish ने तस्वीर के कैप्शन में प्रेम का जिक्र करते हुए लिखा कि उन्हें “प्यार मिल गया”, और Jiya को टैग भी किया है।

ये भी पढ़े : Assi Trailer’ ने खोली समाज और सिस्टम की परतें, तापसी पन्नू की कोर्टरूम जंग

सोशल मीडिया पर उठ रहे हैं सवाल

तस्वीर और कैप्शन के आधार पर सोशल मीडिया पर फैन कम्युनिटी और मनोरंजन पेज ने इस पोस्ट को बड़ा मुद्दा बना दिया है। कई यूज़र्स ने इसे दोनों के औपचारिक रिश्ते की पुष्टि मान लिया है, जबकि कुछ लोग इसे सिर्फ अफ़वाह या प्रमोशनल कंटेंट का ही हिस्सा बता रहे हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने आधिकारिक रूप से सगाई की बात स्वीकार नहीं की है।

Jiya Shankar की प्रतिक्रिया

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए जाने के बाद Jiya Shankar ने वही तस्वीर अपनी स्टोरी में शेयर की और सिर्फ दिल का इमोजी रखा, पर उन्होंने स्पष्ट रूप से इस बारे में कोई बयान नहीं दिया। इससे अफ़वाह और कयास और ज्यादा तेज़ हो गए हैं कि यह पोस्ट किसी प्प्रमोशनल प्लान का हिस्सा हो सकता है।

क्या यह प्रमोशन भी हो सकता है?

विश्लेषक का मानना है कि आजकल कई सितारे अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स या शो की घोषणा के लिए सोशल मीडिया पर टीज़र स्टाइल की पोस्ट साझा करते हैं। Reddit और सोशल प्लेटफॉर्म्स पर यह भी सुझाव आया है कि यह फोटो संभवतः किसी आने वाले शो Engagedया किसी नए डिजिटल कंटेंट के प्रचार से भी जुड़ा हो सकता है, न कि वास्तविक सगाई से।

ये भी पढ़े : Mismatched Season कहानी होगी पूरी, ‘एक आख़िरी कोल्ड कॉफी’ के साथ

फैंस की रिएक्शन का प्रभाव

सोशल मीडिया पर दोनों की पोस्ट को लेकर कई तरह के रिएक्शन्स आए हैं कुछ फैंस ने बधाई दी है, तो कुछ ने इसे अफ़वाह बताते हुए कयास भी लगाए हैं कि यह सिर्फ चर्चा बढ़ाने वाला एक सोशल मीडिया ट्रेंड ही है। Elvish Yadav की पर्सनल लाइफ हमेशा से ही खबरों में रही है, और इस बार भी फैंस उत्सुक हैं कि आगे क्या खुलासा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *