झारखंड में एयर एम्बुलेंस क्रैश/ Jharkhand Plane Crash: सोमवार शाम झारखंड में बड़ा हादसा घटित हुआ. झारखंड से दिल्ली जा रहा एक चार्टेड एयर एम्बुलेंस प्लेन क्रैश हो गया. प्लेन में 7 लोग सवार जिनमे सभी की मौत हो गई. इस विमान का नाम Red Bird Beechcraft King Air B90Lथा.
फ्लाइट ने सोमवार शाम 7:11 बजे रांची से उड़ान भरी, 7:34 पर एयरक्राफ्ट का कम्युनिकेशन टूट गया। थोड़ी देर बाद प्लेन झारखंड के चतरा जिले के समरिया के जंगलों में क्रैश हो गया।

प्लेन में कैप्टन विवेक विकास भगत (पायलट), कैप्टन सबराजदीप सिंह ( को-पायलट), संजय कुमार (मरीज), अर्चना देवी (परिजन), धूरू कुमार (परिजन), विकास कुमार गुप्ता (डॉक्टर), सचिन कुमार मिश्रा (पैरामेडिकल स्टाफ) सवार थे।

मरीज को इलाज के लिए दिल्ली लेकर जा रहा था विमान
रांची के देवकमल हॉस्पिटल के CEO, अनंत सिन्हा ने बताया कि एयर एम्बुलेंस का इंतजाम एक मरीज ने किया था। उन्होंने कहा, “लातेहार जिले के चंदवा के निवासी मरीज संजय कुमार (41) को 16 फरवरी को 65 परसेंट बर्न की हालत में हॉस्पिटल लाया गया था। परिवार वालों ने उन्हें और बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाने का निर्णय किया। मरीज को सुबह 4.30 बजे हॉस्पिटल से दिल्ली के लिए ले जाया गया। शाम को विमान हादसे में मरीज के साथ जा रहे सभी लोगों की मौत हो गई।
DGCA ने कहा कि एयर एम्बुलेंस ने 7:10 पर रांची से उड़ान भरी थी। 7:30 बजे विमान ने खराब मौसम के कारण रास्ता बदलने की अनुमति मांगी। इसके कुछ ही देर बाद विमान का कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क और रडार कनेक्शन टूट गया। और कुछ देर बाद विमान के क्रैश होने की खबर सामने आई.
