ITR Return last Date : देश भर के नौकरीपेशा, कारोबारियों और करदाताओं के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने का अलार्म बज चुका है। वित्तीय वर्ष का रिटर्न भरने के लिए अब केवल कल तक का समय शेष है। आईटीआर भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है।
आयकर विभाग के नियमानुसार डेडलाइन चूकने पर करदाताओं को भारी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ सकता है। 31 जुलाई की समय-सीमा समाप्त होने के बाद रिटर्न दाखिल करने पर पांच हजार तक की लेट फीस भुगतनी होगी। इसके साथ ही, बकाया टैक्स पर भारी ब्याज और विभाग की ओर से कानूनी नोटिस मिलने का भी जोखिम बढ़ जाता है।
अंतिम तिथि पर पोर्टल पर अत्यधिक ट्रैफिक होने के कारण सर्वर संबंधी समस्याएं आ सकती हैं, जिससे करदाता समय पर रिटर्न भरने से वंचित रह सकते हैं। इसलिए पेनल्टी, ब्याज और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए आज ही अपने दस्तावेज जुटाएं और बिना किसी देरी के आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आईटीआर दाखिल करें।




