सीधी। एमपी के सीधी जिला से हत्या का एक सनसनी खेज मामला सामने आ रहा है। यहां रविवार को खुद के पिता और भाईयों ने अपना का ही खून बहा डाले और युवक पर डंडो से ऐसा प्रहार किए कि उसके प्राण पखेरू उड़ गए। मारपीट एवं हत्या की इस घटना से पूरा गांव सन्न है। वही सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची और हत्या के इस मामले में जांच कार्रवाई कर रही है।
यह थी घटना
जानकारी के तहत बहरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत झुमरिया गांव में भोला साकेत की मारपीट करके हत्या कर दी गई। आरोप है कि मारपीट किसी और ने नही बल्कि उसके पिता और भाईयों ने किया है। उसके सिर में डंडा से ऐसा प्रहार किए कि आरोपी ने दम तोड़ दिया। मारपीट और हत्या के इस घटना से मौजूद लोगो में चीख पुकार मच गई।
घर बनाने का विवाद
मारपीट और हत्या के पीछे की जो वजह सामने आ रही है उसके तहत भोला साकेत और उसके पिता एवं भाईयों के बीच जमीन पर घर बनाने को लेकर विवाद हो गया। भोला घर बना रहा था और उसके पिता-भाई आदि इसका विरोध कर रहे थें। जिसकों लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई और देखते-ही-देखते यह विवाद मारपीट एवं खूनी संघर्ष में बदल गया, बहरहाल पुलिस ने मारपीट हत्या के इस मामले में पिता समेत तीन लोगो को हिरासत में लेकर पूरे घटना की जांच कर रही है और जांच के बाद ही पूरा मामला सामने आ पाएगा।




