रीवा में बच्चा चोर समझकर 1 सैकड़ा ग्रामीणों ने पिता-पुत्र को घेरा, पलटा दी कार और फिर…

रीवा। इन दिनों बच्चा चोरी होने की अफवाहें तेजी से फैल रही है और इसको लेकर ग्रामीण अंचल में विवाद की घटनाएं सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला रीवा जिले के सोहागी थाना क्षेत्र अंतर्गत जवा गांव से सामने आया है। यहां बच्चा चोर की अफवाह ने हिंसक रूप ले लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने न सिर्फ कार सवार को घेर लिए बल्कि उनकी कार पलट कार उसमें आग लगाने का प्रयास भी किए।

पिता-पुत्र को ग्रामीणों ने घेरा

बताया जाता है बच्चा चोरी की अफवाह पर एक सैकड़ा ग्रामीणों ने एक पिता और उसके पुत्र को घेरकर उनकी कार पलट दी और लाठी-डंडों से हमला करने की कोशिश की। विवाद की जानकारी लगते ही सोहगी थाना की पुलिस मौके पर पहुची और पिता-पुत्र को भीड़ के बीच से सुरक्षित निकाला है।

यह था मामला

पुलिस के मुताबिक, मामला बच्चा चोरी नहीं बल्कि पारिवारिक विवाद से जुड़ा है, दरअसल नीरज गौतम और उनकी पत्नी पुष्पांजलि गौतम के बीच चल रहे विवाद के चलते दोनों अपने 7 वर्षीय बेटे को अपने पास रखना चाहते थे। गुरुवार रात नीरज जब ससुराल से बच्चे को अपने साथ ले जाने लगे तो गांव में बच्चा चोरी की अफवाह फैल गई और देखते ही देखते भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ ने नीरज की कार को पलट दिया और आग लगाने की कोशिश भी करने लगे, गनीमत रही की समय रहते पुलिस पहुच गई और पब्लिक में घिरे हुए नीरज गौतम को पुलिस ने सुरक्षित निकला और कार को आग से बचाया।

वायरल हुआ वीडियों

शुक्रवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें भीड़ का उग्र रूप साफ नजर आ रहा है। थाना प्रभारी पवन शुक्ला ने बताया कि मामला गलतफहमी का है और पुलिस अफवाह फैलाने वालों की पहचान कर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *