India T20 WC Semi Final: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में India Vs SA Africa मैच में इंडिया की 76 रनों से हुई हार और West Indies Vs Zimbabwe में वेस्ट इंडीज की 107 रनों से जीत ने टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. भारत को T20 WC 2026 के Semi Finals में एंट्री पाना अब सिर्फ टीम इंडिया की अगली जीत पर निर्भर नहीं है बल्कि दूसरी टीमों के पॉइंट्स पर भी निर्भर हो गया है. अगर इंडिया अब कोई भी मैच हारती है तो इस टूर्नामेंट से टीम बाहर हो सकती है.
सेमि फाइनल में कैसे पहुंचेगी टीम इंडिया
How will India reach T20 WC semi-final: अभी सुपर 8 में इंडिया के दो मैच होने बाकी हैं. ऐसे में इंडिया के सेमि फ़ाइनल तक पहुंचने के लिए दो समीकरण बनते हैं।
अगर भारत दोनों मैच जीत जाए
अगर टीम इंडिया India Vs Zimbabwe और India Vs West Indies दोनों मैच में जीत जाए तो इंडिया के पॉइंट्स 4 हो जाएंगे और अगर साऊथ अफ्रीका भी अपने दोनों बाकि मैच जीत जाए तो इंडिया और साऊथ अफ्रीका दोनों सेमि फ़ाइनल में होंगे
अगर इंडिया दोनों मैच जीत जाती है और साऊथ अफ्रीका एक मैच हार जाती है तो तीन टीमें चार पॉइंट्स पर बराबर हो सकती हैं। उस मामले में क्वालिफिकेशन नेट रन रेट से तय होगा।
अगर इंडिया दोनों मैच जीत जाए और साऊथ अफ्रीका दोनों हार जाए तो इंडिया और वेस्टइंडीज सेमीफीइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएंगे।
अगर इंडिया सिर्फ के मैच जीते
अगर इंडिया अपना एक मैच भी हार जाती है तो भारत के पास सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस ना के बराबर हो जाएंगे।
भारतीय टीम को इस टी-20 वर्ल्ड कप में अपना अगला मुकाबला 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना है। अंतिम मैच में 1 मार्च को टीम वेस्टइंडीज का सामना करेगी। वेस्टइंडीज के गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। टीम अभी तक खेले अपने सभी 5 मैच जीती है।
