How To Protect Android Phone From Hacking: एंड्राइड फोन में ऐसी कई सेटिंग्स होती हैं जिन्हे आपने एनेबल कर लिया तो आपका मोबाईल भी सुरक्षित हो जाएगा और साथ में पासवर्ड, जीमेल और डेटा को भी सुरक्षित हो जाएगा। इस फीचर को Advanced Device Protection कहते हैं.
एंड्राइड मोबाईल को हैक होने से कैसे बचाएं
Google ने एंड्राइड फोन में कई सिक्योरिटी फीचर्स दिए हैं और इनमे सबसे बढ़िया है Theft Protection Feature. ये फोन के Factory Reset Protection को हैक होने से बचाता है. गूगल ने इसी एडवांस्ड फीचर को और अपग्रेड करते हुए एक और फीचर जोड़ दिया है जो ना सिर्फ आपके डिवाइस को सुरक्षित रखेगा, बल्कि इससे आपका गूगल अकाउंट भी फुलप्रूफ रहेगा.
Advanced Device Protection के ऑन होते ही आपके Android डिवाइस को हैक करना बहुत मुश्किल हो जाएगा. फोन का डेटा अपने आप ही एन्क्रिप्टेड (Encrypted) हो जाएगा. चलिए फिर इसे ऑन करते हैं.
कैसे काम करता है Advanced Device Protection
इसके तीन फीचर्स हैं.
- इसके ऑन होने से फोन को रीबूट नहीं होगा. रीबूट से मतलब फोन को फैक्ट्री रीसेट नहीं किया जा सकेगा.
- यह फीचर फोन में 2G नेटवर्क को भी ब्लॉक कर देता है. 2G नेटवर्क ऑन होने से एसएमएस हैकिंग का खतरा बहुत बढ़ जाता है.
- डेटा प्रोटेक्शन का अपने आप ऑन हो जाना
Advanced Device Protection को कैसे एनेबल करें
- सबसे पहले अपने सेटिंग ऑप्शन में जाएं.
- यहां आपको Security And Privacy ऑप्शन नजर आएगा.
- इसके अंदर सेटिंग में जाकर Advanced Protection को ऑन करना होगा.
- इसके अंदर जाकर मिलेगा Device Protection.
- आप इस प्रोसेस को Google Account Setting में जाकर भी ऑन कर सकते हैं.
