रीवा कांग्रेस नेता के घर बद्रिका टावर में घुसे दबंग, मकान खाली कराने की नीयत से गुंडागर्दी का आरोप

रीवा। शहर के अमहिया थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित बद्रिका टावर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कांग्रेस नेता गिरजेश पांडेय के निवास पर दर्जनों की संख्या में असामाजिक तत्व और दबंग घुस आए। आरोप है कि यह पूरी साजिश फ्लैट खाली कराने और महिलाओं को डराने-धमकाने की नीयत से रची गई थी।

​धरने पर थे नेता, घर में अकेली थीं महिलाएं

​कांग्रेस नेता ने मीडिया व पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि घटना के समय वे शहर में आयोजित कल्पना मिश्रा मामले धरना-प्रदर्शन में शामिल होने गए थे। घर में केवल पत्नी और बेटी मौजूद थीं। ​इसी दौरान लगभग दो दर्जन 20-25 की संख्या में अज्ञात असामाजिक तत्व व दबंग बद्रिका टावर स्थित उनके फ्लैट में जबरन दाखिल हो गए। आरोप है कि दबंगों ने घर के अंदर जमकर उत्पात मचाया, महिलाओं के साथ अभद्रता की और घर खाली करने की धमकियाँ दीं।

​फ्लैट को लेकर विवाद और आरोप

​कांग्रेस नेता गिरजेश पांडेय का कहना है कि जिस फ्लैट को लेकर यह विवाद खड़ा किया जा रहा है, उसे उन्होंने नियमानुसार खरीदा था। इसके बावजूद भू-माफिया और आपराधिक छवि के लोग जबरन मकान पर कब्जा करने या उसे खाली कराने का दबाव बना रहे हैं। अमहिया पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुची और मौके से 2 लोगो लेकर थाने आये जहां उनसे इस पूरे मामले की जानकारी मौके पर उपस्थित युवक से मिली इस पूरे मामले का मास्टर माइंड कोई राहुल खान है उसी के इशारे पर दर्जन भर से ज्यादा लड़के पहुचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *