Hair Dye करने से लिवर को क्या सच में है कोई खतरा या सिर्फ झूठी खबर ? जाने

Hair Dye and Liver Health: Is It Really a Danger or Just a Myth?

Hair Dye and Liver Health, Is It Really a Danger or Just a Myth: बालों को कलर करने को लेकर लंबे समय से लोगों में सवाल उठता रहा है कि क्या सफेद बालों को रंग करना लीवर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। हाल ही में सामने आई मेडिकल रिपोर्ट्स और एक्सपर्ट्स की जानकारी के अनुसार इस विषय पर कई मिथक और अधूरी जानकारियां फैली हुई है ऐसे में इसके बारे में समझना बहुत जरूरी होता है।

Hair Dye and Liver Health: Is It Really a Danger or Just a Myth?

Hair Dye और लिवर पर क्या कहती है रिसर्च?

रिसर्च करने वाले लोगों के अनुसार सामान्य तौर पर बालों में लगाने वाली डाई का इस्तेमाल करने से सीधे लिवर डैमेज होने के कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है डॉक्टर के अनुसार कभी कभार बाल रंगने से शरीर के अंदर इतना केमिकल नहीं जा सकता है कि हमारी लिवर को नुकसान हो जाए। हालांकि कुछ दुर्लभ मामलों में ऐसे मामले भी सामने आए हैं जहां बार-बार बालों में कलर का इस्तेमाल करने से लोगों के लिवर एंजाइम्स में बदलाव देखा गया है। लेकिन यह स्थिति बहुत ही कम लोगों में देखने को मिलती है जो बहुत ज्यादा सेंसिटिव होते हैं।

ये भी पढ़े: Sattu पीने का सही तरीका क्या है? फेमस न्यूट्रिशनिस्ट ने बताई सही मात्रा…

किन स्थितियों में बढ़ सकता है hair dye से जोखिम?

डॉक्टर की राय के अनुसार बालों में कलर का अत्यधिक और लगातार इस्तेमाल करने से रिस्क बढ़ सकता है खासतौर पर ऐसे लोग जो हर महीने या फिर उससे भी ज्यादा बार बाल कलर करना पसंद करते हैं क्योंकि रंग में केमिकल एक्स्पोज़र अधिक होता है। इसके अलावा सालों में काम करने वाले हेयर स्टाइलिस्ट जैसे प्रोफेशनल्स भी लंबे समय तक इन केमिकल्स के संपर्क में रहते हैं जिससे उनके शरीर पर भी इसका असर हो जाता है।

Hair Dye में मौजूद केमिकल्स क्या कर सकते हैं?

हेयर डाई में कुछ केमिकल्स पाए जाते हैं जो PPD (Para-phenylenediamine), अमोनिया और रेज़ोरसिनॉल। यह सभी केमिकल्स हमारे बालों को रंगने में मदद करते हैं लेकिन थोड़ी मात्रा में त्वचा के जरिए ये शरीर में प्रवेश भी कर सकते हैं जिसका रिस्क हमेशा बना रहता है। कुछ विशेषज्ञ स्पष्ट बताते हैं कि उनकी मात्रा आम तौर पर बहुत कम होती है जिस कारण यह हमारे शरीर में लिवर को सीधे नुकसान नहीं पहुंचाती है। फिर भी संवेदनशील लोगों में एलर्जी या फिर अन्य रिएक्शन हो सकते हैं इसलिए आपको बालों में कलर करने से पहले सोचना जरूर चाहिए।

ये भी पढ़े: GLP-1 Drugs से बिना डायबिटीज युवाओं में तेजी से घटा वजन..नई स्टडी में खुलासा

एक्सपर्ट्स की सलाह कलर का कैसे करें सुरक्षित उपयोग?

कई सारे डॉक्टर और स्किन एक्सपर्ट्स के अनुसार बालों में कलर करने का इस्तेमाल पूरी तरह बंद करने की कोई जरूरत नहीं होती है बल्कि इसका उपयोग करने के बहुत सारे सुरक्षित तरीके होते हैं जिसका उपयोग करना होता है। जैसे बार-बार डाई करने से बचना चाहिए, हमेशा पैच टेस्ट करना चाहिए, अच्छी क्वालिटी या फिर अमोनिया फ्री प्रोडक्ट सुनना चाहिए, खुली और हवादार जगह में बालों में कॉलर लगाना चाहिए, अगर आपको पहले से लवर या एलर्जी की दिक्कतें हैं तो डॉक्टर से जरूर सलाह ले तभी कलर करें। कुल मिलाकर Hair Dye को लेकर लिवर डैमेज होने का दर काफी हद तक एक गलत खबर है। सामान्य उपयोग में या सुरक्षित माना जा सकता है लेकिन अत्यधिक इस्तेमाल करने से इसके रिस्क बढ़ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *