नई दिल्ली। मिस इंडिया का 61वां संस्करण एक ऐतिहासिक रात के साथ पूरा हुआ। जिसमें गोवा की साध्वी सैल ने मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 का ताज अपने नाम किया है। यह प्रतियोगिता 18 अप्रैल, 2026 को ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी में आयोजित हुई हैं। जिसमें साध्वी को मिस इंडिया 2024 निकिता पोरवाल ने ताज पहनाया। अब वह मिस वर्ल्ड 2027 के मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं।
30 खूबसूरत मॉडल्स को पीछे कर ताज किया अपने नाम
गोवा की साध्वी सैल ने 30 खूबसूरत मॉडल्स को पछाड़कर यह सौंदर्य प्रतियोगिता जीती है। साध्वी ने राजनंदिनी और अद्वैता को पछाड़कर यह खिताब अपने नाम किया है। इस प्रतियोगिता में राजनंदिनी मिस इंडिया 2026 की फर्स्ट रनरअप और अद्वैता सेकंड रनरअप बनीं।
कौन है साध्वी सैल
मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 का खिताब जीतने वाली साध्वी इकॉनॉमिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन में स्नातक है, जो 7 भाषाओं की जानकार हैं। साध्वी गोवा की रहने वाली हैं और अपनी बुद्धिमत्ता और आत्मविश्वास के लिए जानी जाती हैं।
साध्वी सैल के बारे में मुख्य बातेंः
मूल निवासीः साध्वी गोवा की रहने वाली हैं और अपनी बुद्धिमत्ता और आत्मविश्वास के लिए जानी जाती हैं।
शिक्षा और योग्यताः उन्होंने इकोनॉमिक्स और इंटरनेशनल रिलेशंस में ग्रेजुएशन किया है। वह 7 भाषाएं बोलने, लिखने और पढ़ने में सक्षम हैं।
जीतः 61वें फेमिना मिस इंडिया के ग्रैंड फिनाले में उन्होंने 30 सुंदरियों को पीछे छोड़कर प्रतिष्ठित खिताब हासिल किया।
अगला लक्ष्यः साध्वी अब मिस वर्ल्ड 2027 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
प्रतियोगिताः फाइनल में महाराष्ट्र की राजनंदनी पवार फर्स्ट रनर-अप और जम्मू-कश्मीर की श्री अद्वैता सेकंड रनर-अप रहीं।




