PM Modi Stated Women : पीएम मोदी ने महिलाओं से मांगी माफ़ी, बोले – बिल पास नहीँ करा पाए

PM Modi Stated Women : राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है, साथ ही देश की महिलाओं से खेद भी व्यक्त किया है।

पीएम मोदी ने महिलाओं से मांगी माफ़ी 

शनिवार रात 8.30 बजे शुरू हुए अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा, “कल संसद में महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधन का विरोध करने वाले दलों से मैं कहना चाहता हूं कि ये वे लोग नारी शक्ति का हक छीन रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा, “वे भूल रहे हैं कि 21वीं सदी की नारी हर घटना पर नजर रख रही है। इसलिए, महिला आरक्षण बिल को रोकने का पाप किया है, इसकी सजा जरूर मिलेगी।”

पीएम मोदी ने कहा- नारी शक्ति की उड़ान को रोका गया

पीएम मोदी ने कहा, “आज भारत का हर नागरिक देख रहा है कि कैसे हमारी नारी शक्ति की उड़ान को रोका गया। उनके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया। हमारे प्रयासों के बावजूद हम सफल नहीं हो सके। नारी शक्ति वंदन विधेयक में संशोधन नहीं हो पाया, इसके लिए मैं देश की माताओं-बहनों से क्षमा प्रार्थी हूं।”

विपक्ष की स्वार्थी राजनीति का नुकसान महिलाओं को हुआ 

पीएम मोदी ने कहा, “हमारे लिए देश का हित सबसे ऊपर है, लेकिन जब कुछ दलहित को देशहित से ऊपर माना जाता है, तो नारी शक्ति को उसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। इस बार भी ऐसा ही हुआ। कांग्रेस, DMK, TMC और समाजवादी पार्टी जैसी पार्टियों की स्वार्थी राजनीति का नुकसान देश की महिलाओं को झेलना पड़ा है।”

महिला आरक्षण का विरोध करना अपराध – PM Modi 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “नारी सब भूल जाती है, लेकिन अपना अपमान कभी नहीं भुलाती। जब देश की महिलाएं इन नेताओं को अपने क्षेत्र में देखेंगी, तो उन्हें याद आएगा कि इन्हीं लोगों ने संसद में महिला आरक्षण का विरोध किया।”  उन्होंने आगे कहा, “महिला आरक्षण का विरोध करने वाले विपक्ष ने बड़ा पाप किया है, जिसकी सजा उन्हें जरूर मिलेगी। इन दलों ने संविधान की भावना का भी अपमान किया है। जनता से किए गए झूठ का भी उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ेगा।”

40 साल से लंबित महिलाओं का अधिकार था – मोदी 

पीएम मोदी ने कहा, “यह संशोधन किसी से कुछ छीनने के लिए नहीं, बल्कि हर किसी को कुछ देने के लिए था। यह 40 साल से लंबित महिलाओं के अधिकारों को 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले हासिल करने का प्रयास था।”

उन्होंने आरोप लगाया कि, “अगर यह विधेयक पास हो जाता, तो सभी राज्यों की सीटें बढ़ जातीं। लेकिन कुछ लोगों ने झूठ फैलाकर जनता के साथ धोखा किया। टीएमसी, डीएमके और सपा जैसे दलों ने जनता, खासकर महिलाओं के साथ धोखा किया है। यूपी की महिलाएं कभी नहीं भूलेंगी कि इन दलों ने उनके साथ कितना बड़ा घोटाला किया।”

यह भी पढ़े :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *