गुड न्यूजः भोपाल-रीवा के बीच चलेगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, दानापुर के यात्रियों को भी राहत

रेलसेवा। 2 मार्च को होली का त्यौहार मनाया जा रहा हैं। जिसके चलते यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती बेटिंग सीट को देखते हुए रेल प्रशासन ने होली स्पेशल ट्रेन चलाए जाने का निणर्य लिया है। जिसके तहत रानी कमलापति और भोपाल से रीवा के लिए कुल चार जोड़ी होली स्पेशल ट्रेने चलाई जाएगी। इतना ही नही रेल प्रशासन रानी कमलापति-दानापुर के बीच भी द्वि-साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निणर्य लिया है। जिससे मध्यप्रदेश में यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। रेल प्रशसान ने यात्रियों से अपील किया है कि यात्रा से पहले रेलवे के ऐप या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रेन की समय-सारणी और ठहराव की जानकारी जरूर जांच लें।

28 फरवरी से चलेगी ट्रेन

रेल विभाग ने जो शडयूल जारी किया है उसके तहत स्पेशल ट्रेन शनिवार 28 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे रीवा से रवाना होकर रात 9.15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। उसी दिन रात 10.15 बजे रानी कमलापति से चलकर अगले दिन सुबह 7.30 बजे रीवा पहुंचेगी।

इसी तरह 2 और 3 मार्च को दोपहर 12.30 बजे रीवा से प्रस्थान करेगी और रात 9.15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। यह ट्रेन रात 10.15 बजे रानी कमलापति से चलकर सुबह 7.30 बजे रीवा पहुंचेगी। इन दोनों ट्रेनों का ठहराव सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना और विदिशा स्टेशनों पर रहेगा।

यह भी रूट

रेल प्रशासन के निणर्य अनुसार स्पेशल ट्रेन 5 मार्च को सुबह 10.30 बजे भोपाल से चलकर रात 8.45 बजे रीवा पहुंचेगी। यह ट्रेन उसी रात 10.20 बजे रीवा से रवाना होकर अगले दिन सुबह 9.05 बजे भोपाल पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव भी सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना और विदिशा में रहेगा।

दानापुर के लिए तय की ट्रेन

दानापुर के लिए ट्रेन संचालन का निणर्य लिया गया है। जिसके तहत 27 फरवरी और 2 मार्च को दोपहर 2.25 बजे रानी कमलापति से चलकर अगले दिन सुबह 8.45 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 28 फरवरी और 3 मार्च को सुबह 11.15 बजे दानापुर से प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 8.55 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।

यह रूकेगी ट्रेन

स्पेशल ट्रेन नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर और आरा में रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *