सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, 5 दिन में निवेशकों को झटका

Gold Silver Price Today: कीमती धातुओं की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। सोना चांदी का भाव (Gold Silver Price Today) में आई इस तेज गिरावट ने बाजार में हलचल मचा दी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (India Bullion and Jewellers Association) के मुताबिक एक किलो चांदी 13,000 रुपए गिरकर 2.37 लाख रुपए पर आ गई है।

वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 4,000 रुपए टूटकर 1.52 लाख रुपए पर पहुंच गया है। पिछले 5 कारोबारी दिनों में चांदी 31,000 और सोना करीब 9,000 रुपए सस्ता हो चुका है।

अमेरिका-ईरान तनाव का असर

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका ईरान जंग का असर (US Iran War Impact on Gold) सीधे तौर पर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ा है। आमतौर पर युद्ध के समय इन धातुओं की कीमत बढ़ती है, लेकिन इस बार निवेशक कैश को ज्यादा सुरक्षित मान रहे हैं।

इसी वजह से बाजार में गोल्ड और सिल्वर की बिकवाली बढ़ी और कीमतों में गिरावट देखने को मिली।

सोने का सफर: रिकॉर्ड हाई से 25 हजार नीचे

इस साल सोने ने शुरुआत में जबरदस्त तेजी दिखाई थी:

  • 31 दिसंबर 2025: ₹1.33 लाख
  • 29 जनवरी 2026: ₹1.76 लाख (ऑल टाइम हाई)
  • मौजूदा कीमत: ₹1.52 लाख

यानि सोना अपने उच्चतम स्तर से करीब 25 हजार रुपए तक सस्ता हो चुका है।

चांदी में बड़ा क्रैश, 49 दिन में 1.49 लाख की गिरावट

चांदी की कीमत में गिरावट (Silver Price Crash India) सोने से भी ज्यादा तेज रही है:

  • 31 दिसंबर 2025: ₹2.30 लाख
  • 29 जनवरी 2026: ₹3.86 लाख (रिकॉर्ड हाई)
  • मौजूदा कीमत: ₹2.37 लाख

यानि करीब 49 दिनों में चांदी 1.49 लाख रुपए तक सस्ती हो चुकी है, जो बाजार में बड़ी गिरावट मानी जा रही है।

गिरावट के पीछे ये 3 बड़े कारण

कीमतों में गिरावट के पीछे कई अहम वजहें सामने आई हैं:

  • निवेशक अनिश्चित माहौल में कैश रखना ज्यादा सुरक्षित मान रहे हैं
  • जनवरी के हाई लेवल के बाद बड़े स्तर पर प्रॉफिट बुकिंग हुई
  • अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख

आगे क्या रहेगा ट्रेंड?

कमोडिटी एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर यही ट्रेंड जारी रहा तो सोना 1.50 लाख और चांदी 2.50 लाख रुपए के आसपास रह सकती है।

फिलहाल बाजार में उतार-चढ़ाव को देखते हुए निवेशकों को सतर्क रहने और जल्दबाजी में फैसला न लेने की सलाह दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *