Google Maps Gemini AI In India: अब आपको किसे दुषरे शहर का देश घूमने के लिए किसी गाइडर की जरुरत नहीं पड़ेगी क्यूंकि अब आपका गाइडर आपके फ़ोन में ही मिल जायेगा क्यूंकि गूगल ने भारत में अपनी लोकप्रिय नेविगेशन ऐप Google Maps को और स्मार्ट बनाने के लिए Gemini AI का सपोर्ट जोड़ा है। अब यूजर्स सिर्फ आवाज से डेस्टिनेशन सर्च कर सकते हैं, रोड पर Accident Alert पा सकते हैं और Speed Limit की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। यह अपडेट खासतौर पर भारतीय ड्राइवर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो हिंदी समेत नौ भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगा।
Gemini AI से Hands-free navigation अब आसान
गूगल के अनुसार, Gemini AI के साथ गूगल मैप्स अब एक कन्वर्सेशनल असिस्टेंट की तरह काम करेगा। ड्राइविंग के दौरान यूजर्स बिना हाथ हटाए सवाल पूछ सकेंगे, जैसे “पास में पेट्रोल पंप कहां है?” या “इस जगह पर पार्किंग है?”। AI रिव्यूज, फोटोज और वेब डेटा से जवाब देगा। यह फीचर Android और iOS यूजर्स के लिए अगले कुछ हफ्तों में रोलआउट होगा।
Accident Alert से सेफ्टी बढ़ेगी
सुरक्षा के लिहाज से, गूगल मैप्स अब Accident-Prone Area Alerts देगा। सरकारी अथॉरिटीज के डेटा पर आधारित यह फीचर विजुअल और वॉइस अलर्ट से ड्राइवर्स को चेतावनी देगा, जब वे हाई-रिस्क जोन से गुजरेंगे। शुरुआत में गुरुग्राम, हैदराबाद (साइबराबाद), चंडीगढ़ और फरीदाबाद जैसे शहरों में उपलब्ध होगा। इसके अलावा, Proactive Traffic Alerts से यूजर्स को रोड क्लोजर या जाम की पहले से सूचना मिलेगी।
Speed Limit डिस्प्ले से फाइन से बचें
Speed Limit की जानकारी अब लोकल ट्रैफिक अथॉरिटीज के डेटा से सीधे मैप्स पर दिखेगी। यह फीचर नौ शहरों फरीदाबाद, गाजियाबाद, गुरुग्राम, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और नोएडा में लॉन्च हो रहा है। ड्राइवर्स को नेविगेशन के दौरान स्पीड लिमिट का विजुअल डिस्प्ले मिलेगा, जो ओवर-स्पीडिंग और फाइन से बचाने में मदद करेगा।
इंडिया-फर्स्ट फीचर्स से लोकल नेविगेशन बेहतर
यह अपडेट भारत-केंद्रित है, जिसमें फ्लाईओवर के लिए वॉइस गाइडेंस (Flyover Voice Guidance) नौ भाषाओं—हिंदी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में उपलब्ध होगा। इसके साथ ही, टू-व्हीलर राइडर्स के लिए कस्टमाइज्ड अवतार (Navatars) और मेट्रो टिकट बुकिंग (Metro Ticket Booking) की सुविधा भी जोड़ी गई है। गूगल ने NHAI के साथ पार्टनरशिप से हाईवे पर रीयल-टाइम अपडेट्स भी सुनिश्चित किए हैं। यह नया इंटीग्रेशन गूगल मैप्स को AI-पावर्ड टूल में बदल देगा, जो रोजमर्रा की यात्राओं को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाएगा। डाउनलोड अपडेट चेक करें और जेमिनी AI (Gemini AI) का मजा लें.
