रणवीर सिंह ने भेजा लीगल नोटिस! FWICE ने हटा दिया बैन?

FWICE Removes Ban From Ranveer Singh: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और फिल्म वर्कर्स संगठन (Film Workers Organization) FWICE के बीच विवाद अब कानूनी मोड़ लेता नजर आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (Federation of Western India Cine Employees – FWICE) को लीगल नोटिस भेजा है। यह विवाद फिल्म डॉन 3 (Don 3) से उनके बाहर होने और उसके बाद जारी किए गए नॉन-कोऑपरेशन आदेश (Non-Cooperation Order) से जुड़ा हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रणवीर सिंह ने 2 जून को FWICE को नोटिस भेजा था। हालांकि नोटिस में क्या मांगें रखी गई हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। लेकिन माना जा रहा है कि यह कदम उनके खिलाफ जारी किए गए नॉन-कोऑपरेशन निर्देश के जवाब में उठाया गया है।

दरअसल, 25 मई 2026 को FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन जारी किया था। संगठन ने अपने सभी सदस्यों से अपील की थी कि वे रणवीर सिंह के किसी भी फिल्म प्रोजेक्ट में काम न करें। यह फैसला फिल्म डॉन 3 (Don 3 Controversy) से जुड़े विवाद के बाद लिया गया था।

FWICE ने हटाया बैन?

FWICE के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित (Ashok Pandit) ने आज मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी थी. इस दौरान उन्होंने बताया कि संस्था ने रणवीर के खिलाफ दिए गए नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव को वापस लेने का फैसला किया है. उन्होंने बताया कि रणवीर पर से ये बैन CINTAA (Cine and TV Artistes Association) और IMPPA (Indian Motion Picture Producers’ Association) के सुझाव पर हटाया गया है. वो देश के कई अन्य फिल्म ऑर्गेनाइजेशन से लगातार कॉन्टैक्ट में हैं. उन सबका सुझाव यही है कि ‘डॉन 3’ विवाद का कोई ठोस सॉल्यूशन तलाशा जाना चाहिए. बैन लगाए जाने से रणवीर को तो नुकसान पहुंचेगा, लेकिन समस्या का समाधान नहीं मिल पाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *