सतना में पूर्व विधायक को घंटों नही मिली एम्बुलेंस, भड़के सांसद, हार्ट-अटैक, किडनी फेल की शिकायत

सतना। एमपी के सतना जिला अस्पताल से मरीजों के स्वास्थ व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए एक मामला सामने आ रहा है। यहां के जिला अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराए गए सतना के चित्रकूट से पूर्व विधायक गणेश बारी को एम्बुलेंस नही मिल पाई और उन्हे डेढ़ घंटे तक अस्पताल के आईसीयू में ही रखना पड़ा। बताया जाता है कि पूर्व विधायक को उच्च स्तर का ईलाज कराने के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया था।

किडनी-हार्ट में दिक्कत

बताया जाता है कि पूर्व विधायक गणेश बारी की किडनी में दिक्कत हो रही और हार्ट अटैक आने पर सतना जिला असप्ताल में भर्ती किया गया था। वे जिंदगी-मौत से लड़ते रहे, लेकिन समय पर वेंटिलेटर व ऑक्सीजन सपोर्ट वाली एंबुलेंस नहीं मिली। उन्हें डेढ़ घंटे तक आइसीयू में रखना पड़ा।

3 वेंटिलेटेड एंबुलेंस, फिर भी देरी

जानकारी के तहत पूर्व विधायक गणेश बारी 16 मार्च से बीमार हैं और उन्हे मझगवां अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार शाम डॉक्टरों ने सतना जिला अस्पताल भेजा। आइसीयू में इलाज चल रहा था। शुक्रवार को हार्ट अटैक भी आ गया। उन्हें अब रीवा रेफर किया गया। सतना में 3 वेंटिलेटर वाली एंबुलेंस है, इसके बाद भी डेढ़ घंटे बाद उन्हे एम्बुलेंस मिल पाई।

भड़के सतना सांसद

पूर्व विधायक से मिलने एवं एम्बुलेंस न मिल पाने की जानकारी लगने पर सतना सांसद गणेश सिंह अस्पताल पहुचे, उन्होने एंबुलेंस कोऑर्डिनेटर को फोन लगाकर इस सबंध में सवाल-जबाब किए। इसके बाद मैहर से एक बच्चे को लेकर आई एंबुलेंस से पूर्व विधायक को रीवा ले जाया गया।

1993 में बने थे विधायक

दरअसल गणेश बारी साल 1993 के विधानसभा चुनाव में चित्रकूट सीट से विधायक चुने गए थे। गणेश बारी ने बहुजन समाज पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ा और जनता दल के प्रत्याशी रामानंद सिंह और भाजपा प्रत्याशी रामदास मिश्रा को हराकर विधायक बने थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *