Fatty Liver Treatment At Home : आजकल खराब खानपान की वजह से लोग फैटी लिवर से पीड़ित हो रहें हैं। फैटी लिवर की स्थिति में लीवर में बहुत अधिक फैट जमा हो जाता है। यह समस्या तेजी से बढ़ रही है और यह कई तरह की बीमारियों का कारण बन सकती है। अगर इसे समय पर न संभाला जाए तो यह गंभीर हेल्थ प्रॉब्लम्स जैसे कि लीवर फेलियर, सूजन, और अन्य जटिलताएं पैदा कर सकती है।
फैटी लिवर के कारणों में अधिक वजन, खराब खानपान, शक्कर और तैलीय भोजन का अधिक सेवन, शराब पीना, और गलत जीवनशैली शामिल हैं। इसमें लिवर का आकार बड़ा हो सकता है और यह सही से काम नहीं कर पाता। ऐसे में लिवर को स्वस्थ रखना जरूरी है।
ब्लैक कॉफी से फैटी लिवर ठीक करें
नई रिसर्च के अनुसार, काली कॉफी (ब्लैक कॉफी) लीवर की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकती है, खासकर उन लोगों के लिए जो फैटी लीवर से परेशान हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि काली कॉफी लीवर में फैट जमा होने, सूजन कम करने और लीवर में होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करती है। रिसर्च में यह भी बताया गया है कि जो लोग रोजाना हल्की मात्रा में काली कॉफी पीते हैं, उनके फैटी लीवर बढ़ने या गंभीर होने का खतरा बहुत कम हो जाता है।
ब्लैक कॉफी पीने का सही तरीका
विशेषज्ञों का कहना है कि काली कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और कैफीन लीवर की सफाई में मदद करते हैं और फैटी लीवर से खतरा घटाते हैं। उन्हें सलाह है कि कॉफी में चीनी, दूध या क्रीम न मिलाएं, क्योंकि इनमें मौजूद शक्कर और फैट लीवर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए, बिना चीनी और दूध वाली काली कॉफी पीना ही सही है, जो एनर्जी भी बढ़ाती है और लीवर को स्वस्थ रखती है।
ब्लैक कॉफी में मिलाएं ये चीजें
आप अपनी कॉफी को और भी हेल्दी बनाने के लिए इनमें कुछ प्राकृतिक चीजें मिला सकते हैं।
दालचीनी : यह ब्लड शुगर और फैट को नियंत्रित करने में मदद करती है। इसका स्वाद भी अच्छा हो जाता है।
हल्दी : इसमें मौजूद कर्कुमिन सूजन कम करता है और लीवर को नुकसान से बचाता है। आधा चम्मच हल्दी पाउडर डाल सकते हैं।
अदरक : यह सूजन कम करने और पाचन में मदद करता है। इससे लीवर की कार्यक्षमता बेहतर होती है।
तो रोज सुबह उठते ही अपने लीवर को स्वस्थ बनाने के लिए ब्लैक कॉफी में दालचीनी, हल्दी और अदरक मिलाकर पकायें और पिएं।
यह भी पढ़े : Rice Can Causes Diabetes : रोटी-चावल ज्यादा खाने से भी हो सकती है डायबिटीज, चौंका देगी रिपोर्ट
