रोहित शेट्टी से 20 करोड़ की मांगी गई रंगदारी, मिली धमकी, विश्नोई गैंग का ऑडियों आने से खलबली

मुंबई। जाने-माने एक्टर एवं फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी से 20 करोड़ की रंगदारी मागने एवं जान मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आ रहा है। मीडिया खबरों के तहत कथित तौर पर लॉरेंस गैंग की ओर से यह धमकी मिली है। मीडिया खबरों के तहत धमकी भरा एक ऑडियो क्लिप आया है। जिसमें कहा गया है कि यदि रूपए नही दिए तो इस बार निशाना सीधे रोहित शेट्टी होंगे।

90 सेंकड का ऑडियों क्लिप

रोहित शेट्टी को लेकर दी गई धमकी भरे ऑडियों क्लिप को लेकर पुलिस से जो जानकारी आ रही है उसके तहत रोहित शेट्टी के स्टाफ को तकरीबन 90 सेकंड का एक ऑडियो क्लिप मिला। इसमें कथित तौर पर लॉरेंस के करीबी सहयोगी शुभम लोणकर की आवाज है। शुभम लोणकर 2024 में नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या और फरवरी 2026 में रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में वांटेड है।

जुहू पुलिस जांच में जुटी

फिल्म मेकर रोहित शेट्टी को लेकर जारी की गई ऑडियों क्लिप मामले की जांच जुहू पुलिस ने शुरू कर दिया है। उक्त क्लिप को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। जिससे जारी ऑडियों क्लिप की पूरी बायोग्राफी सामने आ सकें और पुलिस एवं जांच एजेंसी इस पर अगला कदम उठा सकें।

6 माह पूर्व हुई थी फायरिंग

ज्ञात हो कि इससे पहले 31 जनवरी की देर रात जुहू स्थित महमूद चौक के पास रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की गई थीं। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी। बाइक सवार दीपक शर्मा ने फायरिंग की थी, जिसे बाद में आगरा से गिरफ्तार किया गया। अप्रैल में क्राइम ब्रांच ने इस मामले में 1,624 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की, जिसमें 15 लोगों को आरोपी बनाया गया। वहीं, प्रवीण लोणकर और आरजू बिश्नोई को फरार घोषित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *