सुशांत सिंह राजपूत के सपना !

sushant (1)

Sushant Singh Rajput :सुशांत सिंह राजपूत आज बेशक हमारे साथ नहीं हैं मगर उनकी यादें हमारे दिल में बसी हैं क्योंकि बहोत कम वक़्त में उन्होंनें कला प्रेमियों के दिलों में अपनी जगह बना ली थी, तो चलिए आज हम बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ कुछ ख़ास बातों के बारे में –

पटना में कृष्णा कुमार सिंह और उषा सिंह के घर जन्में सुशांत के पिता सरकारी कर्मचारी थे ,सुशांत चार बहनों के एक लौते लाडले भाई थे लेकिन एक बहन का निधन हो गया और जब वो 16 साल के थे, तभी ब्रेन हेमरेज से माँ भी गुज़र गईं इसके बाद ही उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया।

डांस का शौक

सुशांत पढ़ाई में भी बहोत अच्छे थे और ऑल इंडिया इंजीनियरिंग एंट्रेंस एक्जामिनेशन 2003 में 7वीं रैंक हासिल की थी। स्कूल के बाद उन्होंने भारतीय खानी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी सहित कुल 11 इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्ज़ाम क्वालिफाई किए थे फिर दिल्ली के इंजीनियरिंग कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग भी की लेकिन डिग्री पूरी होने के एक साल पहले ही डांसिंग और एक्टिंग के लिए पढाई छोड़ दी।

सुशांत मशहूर डांस ग्रुप श्यामक डावर के ग्रुप में डांस किया करते थे हालांकि, इस क्लास की फीस के लिए उनके पास पैसे काम पड़ जाते थे। ऐसे में उन्होंने बच्चों को ट्यूशन पढ़ा कर डांस क्लास की फीस भरी और 51वें फिल्मफेयर समारोह में बैक डांसर के रूप में भी काम किया था।

जब सुशांत एक्टर बनने के लिए मुंबई आए तो 6 स्ट्रगलर्स के साथ एक कमरे में रहते थे और नादिरा बब्बर का एकजुट थिएटर ग्रुप ज्वाइन करने के साथ ही फिल्मों और टीवी शोज़ के लिए ऑडिशन देना शुरू कर दिया था।बहोत संघर्ष के बाद उन्हें पहला ऐड नेस्ले मंच का मिला।

ड्रामा करते देख बालाजी टेलीफिल्म्स ने दिया ऑफर:-

एक दिन सुशांत एकजुट थिएटर ग्रुप के साथ उस नाटक को परफॉर्म कर रहे थे जिसे देखने बालाजी टेलीफिल्म्स की टीम पहुंची थी और बस सुशांत के एक्सप्रेशन और पर्सनालिटी कास्टिंग टीम को इतना भा गए की उन्होंनें सुशांत को टीवी शो ‘किस देश में है मेरा दिल’ के ऑडिशन के लिए बुला लिया और इस तरह प्रीत ललित जुनेजा के रोल के लिए सुशांत ने ऑडिशन पास कर लिया हालाँकि इस शो में पहले उनका रोल बहोत लम्बा नहीं था लेकिन इसके बावजूद दर्शकों के लिए उन्हें भूलना न मुमकिन था और उनकी ही माँग पर वो दोबारा शो में नज़र आए।

पवित्र रिश्ता’ की सफलता :-

इसके बाद सुशांत 2009 में अकिंता लोखंडे के साथ टीवी शो ‘पवित्र रिश्ता’ में लीड रोल ‘मानव’ के रूप में नज़र आए कहते हैं एकता कपूर ने सुशांत की स्माइल से इंप्रेस होकर उन्हें ये रोल दिया था। इस शो में उनके साथ अंकिता लोखंडे ने नायिका अर्चना का किरदार निभाया और इन दोनों की जोड़ी घर -घर में लोकप्रिय हुई वहीं सुशांत को तीन बड़े टेलीविजन अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया था जिनमें दो थे बेस्ट मेल एक्टर और मोस्ट पॉपुलर एक्टर का अवाॅर्ड।

डांस का शौक पीछे न रह जाए इसलिए इसके साथ सुशांत ने ज़रा नचके दिखा सीज़न 2 और झलक दिखला जा 4 में बतौर कंटेस्टेंट पार्टिसिपेट किया और सबके दिलों पर उनके मूव्स छा गए। मुंबई में सुशांत नादिरा बब्बर के थिएटर से जुड़े साथ ही बैरी जॉन अकादमी में अपनी एक्टिंग को और तराशा।

फिल्म मेकिंग भी करना चाहते थे

सुशांत ने अभिनय को इतना आत्मसात कर लिया था कि वो फिल्म मेकिंग भी करना चाहते थे ,और इसी वजह से उन्होंने साल 2011 में ‘पवित्र रिश्ता ‘शो छोड़ दिया था ताकि वो यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया से फिल्म मेकिंग का कोर्स कर सकें पर जा न सके।

फिल्म ‘काई पो छे’से डेब्यू किया

इसी वक़्त अभिषेक बनर्जी ने अपनी फिल्म ‘काई पो छे’ में ईशान भट्ट रोल के लिए उन्होंने सुशांत को अप्रोच किया था और इस तरह 2013 में रिलीज़ हुई इस फिल्म में सुशांत ने राजकुमार राव और अमित साध अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया बस फिर क्या था इसके बाद सुशांत , ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘पीके’, ‘एमएस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी’, ‘केदारनाथ’ और ‘छिछोरे’ जैसी फिल्मों में अपना जौहर दिखाते हुए सबके दिलों में एक सुपरस्टार की तरह जगह बना ली थी।

सफलता का सफर

यशराज प्रोडक्शन ने उनके साथ तीन फिल्मों का कॉन्ट्रेक्ट किया जिनमें थीं ‘शुद्ध देसी रोमांस’,’डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी’ और ‘पानी’।बता दें कि ये मुक़ाम हासिल करने के लिए सुशांत ने कड़ी मेहनत की थी इसी का नतीजा था कि कभी उन्हें 250 रूपए पहली कमाई मिली थी और इस समय तक वो 5-7 करोड़ फीस लेने लगे थे।

अंकिता लोखंडे संग रिलेशनशिप

 सुशांत ने शादी नहीं की थी लेकिन ‘पवित्र रिश्ता’ में उनकी को-स्टार अंकिता लोखंडे संग रिलेशनशिप की खूब चर्चा में रहते थे हालाँकि शो खत्म होते ही दोनों के बीच दूरियां आ गई थीं ,और सुशांत का नाम एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती संग जुड़ गया ,सुशांत ने रिया और उनके भाई शौविक के साथ साल 2019 में Vividrage Rhealtyx रजिस्टर करवाया था। इस कंपनी के नाम की स्पेलिंग रिया के नाम पर ही थी।

पहेली की तरह दुनिया से चले जाना

सुशांत को खगोल-विज्ञान (astronomy) से इतना प्यार था कि उन्होंने एक बेहद महंगा ‘Meade LX600’ टेलीस्कोप खरीदा था, जिससे वे रात में घंटों तारों और ग्रहों को निहारा करते थे फिर 14 जून 2020 को अचानक सुशांत के इस दुनिया से चले जाने की खबर आई जिससे फिल्म जगत ये सोचकर हैरान रह गया कि उनका जगमगाता सितारा ही आसमान में गुम गया।

सुशांत ने अपनी ज़िंदगी के लिए ’50 ड्रीम्स’ की एक विशलिस्ट बनाई थी। इसमें फिल्मों के अलावा प्लेन उड़ाना सीखना, एक हज़ार पौधे लगाना, बच्चों को इसरो (ISRO) की कार्यशाला में भेजना और कमज़ोर बच्चों की मदद करना जैसे कई प्रेरणादायक लक्ष्य शामिल थे ,सुशांत को गिटार बजाने का बहुत शौक था , कहते हैं उन्होंने चंद्रमा की ज़मीन का टुकड़ा (Mare Muscoviense) भी खरीदा था।

अधिक जानने के लिए आज ही शब्द साँची के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें और अपडेटेड रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *