प्रयागराज एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 की मौत, 15 झुलसे, फैक्ट्री समेत कई घर जमीदोज

प्रयागराज। उत्तर-प्रदेश के प्रयागराज से बड़ा हादसा सामने आ रहा है। यहां सोमवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। इससे 2 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 झुलस गए। यह हादसा प्रयागराज और कौशांबी जिले के बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव की पटाखा फैक्ट्री में हुआ है। बताया जा रहा है कि विस्फोट इतना भयंकर था कि पूरी फैक्ट्री समेत 3 घर जमींदोज हो गए है, जबकि कई घर क्षतिग्रस्त हो गए है। इस हादसे से वहां चीख पुकार मच गई और विस्फोट से झुलसे लोगो को बचाने के लिए लोग खटिया पर घायलों को लेकर अस्पताल के लिए भागते रहे।

चलाया जा रहा है रेस्क्यू

कौशांबी जिले के मोहम्मदपुर गांव में जो हादसा हुआ है वह मनौरी स्थित एयरफोर्स स्टेशन से दो किमी है। पुलिस, एयरफोर्स, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के दो सैकड़ा जवान रेस्क्यू में जुटे हैं। बुलडोजर से मलबा हटाया जा रहा है। माना जा रहा है कि कुछ लोग दबे हो सकते हैं, वही हादसे में अभी मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है।

2 किमी तक सुनाई दी धमाके आवाज, उठा धुंऐ का गुब्बार

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट इतना जबरदस्त था कि धमाके की आवाज 2 किमी तक सुनाई दी और धुंए के गुब्बार से पूरा क्षेत्र डूब गया। फैक्ट्री में विस्फोट इतना जबरदस्त था कि घर के तीसरे मालों की दीवालों में सुराग हो गए है। पुलिस से जो जानकारी आ रही है उसके तहत यह पटाखा फैक्ट्री आदिल नामक व्यक्ति की है। जिस स्थान पर यह फैक्ट्री है उसके आसपास वर्तमान में 8 घर बने हुए है। पुलिस हादसे को लेकर रेस्क्यू चलाने के साथ ही यह भी जाच शुरू कर दी है कि आखिरकार फैक्ट्री में विस्फोट कैसे हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *