मंदसौर। होटल के कमरें में महिला के साथ इश्कबाजी करना एक डॉक्टर को तब मंहगा पड़ गया। जब डॉक्टर की पत्नी को इसकी भनक लग गई और वह होटल में पहुच गई। होटल के कमरें में दूसरी महिला के साथ पति को देखते ही उसकी पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुच गया। बढ़ते विवाद के बीच पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। बाद में विवाद बढ़ता देख पुलिस डॉक्टर, उसकी प्रेमिका, पत्नी और परिजनों को पूछताछ के लिए कोतवाली थाने ले गई। फिलहाल मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
यह था मामला
मिली जानकारी के अनुसार शामगढ़ निवासी डॉ. जुल्फिकार शहर के नाहटा चौराहा स्थित एक होटल में अपनी प्रेमिका के साथ ठहरा हुआ था। उसकी पत्नी को इसकी भनक लग गई, फिर क्या था बुधवार रात करीब 9 बजे पत्नी अपने परिजनों के साथ होटल पहुंची और सीधे उस कमरे में जा घुसी जहां डॉक्टर अपनी प्रेमिका के साथ मौजूद था। पति-पत्नी और वो के बीच होटल में विवाद शुरू हो गया। मामला हाथापाई तक पहुच गया और नाराज पत्नी पति एवं उसके प्रेमिका पर टूट पड़ी।
चर्चा का विषय बना हुआ है
होटल के कमरें में प्रेमिका के साथ इश्क फरमा रहे डॉक्टर का मामला गुरूवार को जब सामने आया तो यह चर्चा का विषय बन गया है। हर कोई इस मामले को लेकर तरह-तरह से चर्चा करते रहें। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस की जांच के बाद मामला पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगा।




