Direct Connection Of Winter Vitamin D and Depression: विटामिन D से कैसे पाएं थकान, तनाव और सर्दी का समाधान

Direct Connection Of Winter Vitamin D and Depression

Direct Connection Of Winter Vitamin D and Depression: सर्दियों का मौसम अपने साथ ठंड, कोहरा और लंबी रातें लेकर आता है। बदलता मौसम हमारे शरीर पर गहरा असर डालता है। न केवल शरीर पर बल्कि मानसिक अवस्था को भी प्रभावित करता है। क्योंकि सर्दियों में धूप की कमी होती है। दिन छोटा और रातें लंबी हो जाती है इसीलिए लोग ज्यादा चिंतित, उदास और तनाव ग्रस्त महसूस करने लगते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है घटा हुआ विटामिन D का स्तर और आज के इस लेख में हम आपको इसी का विवरण देने वाले हैं ताकि आप भी समझ सके कि सर्दियों की धूप, विटामिन D और तनाव का सीधा संबंध क्या है?

Direct Connection Of Winter Vitamin D and Depression
Direct Connection Of Winter Vitamin D and Depression

क्या है सर्दियों में बढ़ती चिंता और तनाव का कारण?

जब सर्दी का मौसम आता है तब सूर्य की रोशनी कम मिलती है। जिसकी वजह से शरीर में सेरोटोनिन हार्मोन का स्तर कम हो जाता है। यह हार्मोन मूड और मानसिक स्थिति को नियंत्रित करता है। जब सेरोटोनिन का लेवल कम होता है तब व्यक्ति चिड़चिड़ा महसूस करता है। इसके अलावा ठंड में शारीरिक गतिविधि भी कम हो जाती है। ऐसे में जीवन शैली में तनाव और चिंता अपने आप बढ़ने लगते हैं। परंतु आप कुछ आसान उपाय करते हुए विटामिन D का लेवल बढ़ा सकते हैं और चिंता और तनाव को कम कर सकते हैं।

और पढ़ें: इस शादी सीजन घर पर बनाएं कोरियन फेस मास्क और पाएं ग्लास जैसी स्कीन

सर्दियों में धूप का महत्व

सर्दियों में धूप कम मिलती है इसलिए विटामिन D भी कम होने लगता है। ऐसे में रोजाना 10 से 15 मिनट तक धूप में बैठना फायदेमंद होता है। सूर्य की किरणें त्वचा के माध्यम से शरीर में एंटर होती है और विटामिन D में बदल जाती हैं। ऐसे में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे के बीच में धूप में जरूर बैठे क्योंकि इस समय UV किरणे शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाती और विटामिन D का निर्माण अच्छी तरह से होता है। विटामिन डी की भरपूर मात्रा डिप्रेशन चिंता और तनाव को कम करती है और सेरोटोनिन के उत्पादन में मदद करती है। साथ ही हड्डियों और मसल्स की दर्द को भी दूर कर देती है।

सर्दी में तनाव और दर्द से बचने के लिए करें यह उपाय

  • रोजाना 10 से 15 मिनट धूप में अवश्य बैठे
  • सर्दियों में रोजाना योग, स्ट्रेचिंग, वॉक इत्यादि करें।
  • हो सके तो मानसिक स्थिरता बढ़ाने के लिए मेडिटेशन भी करें और सुबह सूर्य नमस्कार करने की आदत डालें।
  • सर्दियों में विटामिन डी से भरपूर आहार का सेवन करें अंडा, मछली, दूध, पनीर इत्यादि
  • सुबह की हल्की धूप में बैठकर गहरी सांस लेने की तकनीक से तनाव को कम करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *