जयशंकर ने पुतिन से की मुलाकात, BRICS समिट के लिए दिया न्योता

putin

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को मॉस्को में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से पुतिन को शुभकामनाएं दीं और उनका निजी संदेश भी सौंपा।

दिल्ली में BRICS समिट का न्योता

मुलाकात के दौरान जयशंकर ने पुतिन से कहा कि भारत दिल्ली में होने वाली BRICS समिट के लिए उनका स्वागत करने को तैयार है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देशों के बीच हुई इंटरगवर्नमेंटल कमीशन की बैठक के बाद एक अच्छी रिपोर्ट सामने आई है।

जयशंकर ने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं के साथ अपनी बात शुरू करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने पुतिन के लिए एक निजी संदेश भी दिया है।

रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका का दबाव

जयशंकर और पुतिन की यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब अमेरिका लगातार भारत पर रूस से तेल खरीद कम करने का दबाव बना रहा है। हालांकि, भारत ने अपनी विदेश नीति और कूटनीतिक रुख को लेकर अपना स्टैंड कायम रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *