रीवा की बेटी ने क्षेत्र का बढ़ाया मान, पूर्व मंत्री की पौत्री प्रिया बनी आयकर अफसर

रीवा। विंध्य के बेटी प्रिया तिवारी का चयन जिला आयकर अधिकारी के पद पर हुआ है। केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया। उनकी इस नियुक्ति से रीवा जिला समेत विंध्य क्षेत्र गौरन्वित है। प्रिया तिवारी की इस उपलब्धि पर परिवार, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

पूर्व मंत्री की है पौत्री

आयकर अधिकारी बनी प्रिया तिवारी पूर्व मंत्री स्वर्गीय रमाकान्त तिवारी की पौत्री और भाजपा नेता कौशलेश तिवारी की पुत्री है। उनकी सफलता को कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों का परिणाम बताया जा रहा है। नियुक्ति पत्र प्राप्त होने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। सामाजिक, राजनीतिक एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने भी प्रिया तिवारी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी इस उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *