संसद के शीतकालीन सत्र की डेट घोषित, होगी 15 बैठके

नईदिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। संसदीय कार्य मंत्री ने विंटर सीजन के सत्र का ऐलान करते हुए बताया है कि 1 दिसंबर से 19 दिसंबर तक शीतकालीन सत्र का समय तय किया गया है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने सोशल मीडिया प्लेट फार्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि 19 दिन तक चलने वाले इस सत्र में कुल 15 बैठकें होंगी।

मानसून सत्र में उपसभापति ने दिया था स्तीफा

ज्ञात हो कि इसके पूर्व मानसून सत्र पूरे एक महीने का रहा है। 21 जुलाई से 21 अगस्त तक संसद का मानसून सत्र के पहले दिन राज्यसभा के तत्कालीन उपसभापति जगदीप धनखड़ ने इस्तीफा दिया था। मानसून सत्र में कुल 21 बैठकें हुईं थी। गत बैठक में लोकसभा में 12 और राज्यसभा में 15 बिल पास हुए थें, जिसमें पीएम-सीएम को हटाने का बिल सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। इस बिल को जेपीसी के पास भेजने का प्रस्ताव पारित हुआ।

संसदों की जोरदार तैयारी

शीतकालीन सत्र को लेकर सांसदों की तैयारी जोरदार होगी। इस बार बिहार विधानसभा चुनाव, वोट समेत कई बिदुओं पर विपक्ष सत्ता पक्ष को घेर सकता है, तो वही सत्तापक्ष अपनी उपलब्धियों को लेकर लवरेज रहने वाला है। ऐसे में देश की सांसद में सत्ता और विपक्ष के बिच गर्मा गर्म बहस होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *