Dahi Wali Chatpati Mirchi Recipe : जब सब्जी पसंद न आए तो ट्राई करें ये-समर स्पेशल दही की मिर्ची रेसिपी

Dahi Wali Chatpati Mirchi Recipe

Dahi Wali Chatpati Mirchi Recipe : जब सब्जी पसंद न आए तो ट्राई करें ये-समर स्पेशल दही की मिर्ची रेसिपी-गर्मियों में अक्सर मन करता है कि कुछ हल्का, कम तेल वाला और स्वादिष्ट खाया जाए। कई बार शाम को समझ नहीं आता कि ऐसी कौन-सी सब्जी बनाई जाए जो जल्दी बने और खाने में भी लाजवाब लगे। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो दही वाली चटपटी मिर्ची (Dahi Wali Chatpati Mirchi) आपके लिए परफेक्ट डिश है। जब किसी सब्जी का मन न हो, तो बनाएं झटपट दही वाली चटपटी मिर्च। यह गर्मियों में परफेक्ट स्नैक है। इस लेख में जानें आसान रेसिपी,सामग्री और टिप्स के साथ ये समर स्पेशल रेसिपी । इसकी विशेषता है की यह देखते ही भूख जगा देती है। इसे बनाने में न तो ज्यादा मेहनत लगती है और न ही ज्यादा समय। तो चलिए जानते कैसे बनाते हैं इस बेहतरीन रेसिपी को ।

दही वाली चटपटी मिर्च बनाने की आवश्यक सामग्री

Method to Make Dahi Wali Chatpati Mirchi

  • 15-20- बड़ी हरी मिर्च
  • 1 – चम्मच खड़ी धनिया
  • 10-12 – काली मिर्च
  • 1 – चम्मच सौंफ
  • 1 – चम्मच जीरा
  • 2-3 – चम्मच तेल
  • 1 – चम्मच सरसों
  • 1 – चुटकी हींग
  • ½ – चम्मच हल्दी पाउडर
  • ½ – चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 – कप गाढ़ा दही
  • ½ – चम्मच अमचूर पाउडर
  • स्वादानुसार – नमक
  • भुना जीरा पाउडर और हरा धनिया– (गार्निश के लिए)
Dahi Wali Chatpati Mirchi Recipe-ऐसी डिश जो परिवार के सभी सदस्य इसे पसंद करेंगे

दही की मिर्ची बनाने की आसान विधि

Step-by-Step Cooking Instructions

  • मिर्च तैयार करें-मिर्च के डंठल तोड़ दें और हर मिर्च के बीच में सावधानी से चीरा लगाएं। ध्यान रखें कि मिर्च पूरी तरह न कटे-इससे भरने और पकाने में आसानी होगी।
  • मसाला कूटें-ओखली में जीरा, सौंफ,धनिया और काली मिर्च डालकर दरदरा कूट लें।
  • मिर्च को भूनें-पैन में तेल गरम करें। सरसों और हींग डालें। सरसों चटकने पर हरी मिर्च डालें और हल्का भूनें। अब कूटा मसाला मिलाएं और 1-2 मिनट चलाएं।
  • दही का मिश्रण तैयार करें-गैस धीमी करें और पैन को थोड़ा ठंडा होने दें (ताकि दही फटे नहीं)। एक बाउल में दही फेंटें। उसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च और अमचूर पाउडर मिलाएं।
  • दही डालकर पकाएं-ठंडे पैन में दही का मिश्रण डालें और लगातार चलाते हुए 2-3 मिनट पकाएं। जब दही मिर्च पर कोट हो जाए, तो गैस बंद कर दें।
  • गार्निश और सर्विंग-ऊपर से भुना जीरा पाउडर और बारीक कटा हरा धनिया डालें। गरम-गरम पराठे, दाल-चावल या सादी रोटी के साथ सर्व करें।

उपयोगी और महत्वपूर्ण टिप्स और ट्रिक्स-Tips & Tricks

  • दही फटने से बचाएं-मिर्च भूनने पर पहले ठंडा करें, या मोटे-दूसरे बर्तन में,धीमी आंच पर लगातार चलते हुए पकाएं।
  • मिर्च का तीखापन कम करें-अगर मिर्च बहुत तीखी है, तो उन्हें 10 मिनट पानी में भिगोकर इस्तेमाल करें।
  • और भी टेस्टी बनाएं-अमचूर पाउडर न डालें तो थोड़ा नींबू निचोड़ सकते हैं।
  • गाढ़ापन बढ़ाने के लिए-1-2 मिनट अतिरिक्त धीमी आंच पर पकाएं।

निष्कर्ष-(Conclusion)-दही वाली चटपटी मिर्ची न सिर्फ बनाने में आसान है, बल्कि यह स्वाद में भी लाजवाब होती है। यह उन दिनों के लिए परफेक्ट रेसिपी है जब आप कुछ झटपट, हल्का और दिलकश बनाना चाहते हैं। तो अगली बार जब कोई सब्जी पसंद न आए, तो यह चटपटी दही वाली मिर्ची जरूर ट्राई करें। परिवार के सभी सदस्य इसे पसंद करेंगे।

Bonus Tip-इस रेसिपी को आप फ्रिज में 1 दिन तक स्टोर करके ठंडा भी खा सकते हैं – यह चटपटे स्नैक के तौर पर भी बेहतरीन लगती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *