Complete Guide to Protect Children & Elderly from Heat Wave and Dehydration : गर्मी में लू व डिहाइड्रेशन से बचाव के उपाय बच्चों और बुजुर्गों का रखें खास ख्याल-गर्मियों का मौसम आते ही तेज धूप, लू (Heat Stroke) और शरीर में पानी की कमी (Dehydration) एक गंभीर समस्या बन जाती है। सबसे अधिक खतरा बच्चों और बुजुर्गों को होता है क्योंकि उनका शरीर तापमान को नियंत्रित करने में कम सक्षम होता है। सही जानकारी और थोड़ी सी सतर्कता से आप अपने और अपने परिवार को इस मौसम में पूरी तरह सुरक्षित रख सकते हैं। इस लेख में हम आपको बच्चों और बुजुर्गों की विशेष देखभाल, हाइड्रेशन, पोशाक, भोजन और आपात स्थिति के लक्षणों के बारे में विस्तार से बताएंगे। गर्मियों में बच्चों और बुजुर्गों को लू और डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए संपूर्ण गाइड। जानें हाइड्रेशन, पोशाक, खानपान और बचाव के आसान उपाय।
सामान्य सावधानियां – General Precautions for All
- हर 1-2 घंटे में बच्चों व बुजुर्ग दोनों को पानी पिलाते रहें-नींबू पानी या छाछ पीते रहें। प्यास न हो तब भी पिएं।
दोपहर के समय में बच्चे हों या बुजुर्ग बाहर न जाएं-दोपहर 12 से शाम 4 बजे के बीच धूप में जाने से बचें।
दोनों को आराम दायक,सूती व कपड़े पहनाएं-ढीले, हल्के रंग के और सूती कपड़े पहनें। सिर को कपड़े या टोपी से ढकें।
समय-समय पर सीजनल व ताजे फल खाते रहें-तरबूज, खीरा, खरबूजा, ककड़ी-ये शरीर को हाइड्रेट रखते हैं। - गर्मियों में विशेष रूप से सोने के पहले हल्का भोजन करें-तला-भुना और मसालेदार भोजन से बचें।
बच्चों की विशेष देखभाल के लिए उपयोगी सुझाव-
Special Tips for Kids
- हाइड्रेशन (Hydration)-बच्चों को प्यास न लगे तब भी हर घंटे पानी पिलाएं। नारियल पानी, नींबू पानी और छाथ सबसे उत्तम विकल्प हैं। चीनी वाले कोल्ड ड्रिंक्स से बचाएं।
- पोशाक (Clothing)-सूती और हल्के रंग के कपड़े पहनाएं जिससे पसीना जल्दी सूख जाए। सिंथेटिक कपड़े न पहनाएं।
- बाहरी गतिविधियां-(Outdoor Activities)-सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच धूप में खेलने से रोकें। शाम के समय खेलने दें।
- खान-पान (Diet)-जंक फूड, बर्गर, पिज्जा और अधिक मीठा न दें। सलाद, ताजे फल, दही और छाथ ज्यादा दें।
- चेतावनी के संकेत (Warning Signs)-यदि बच्चा चक्कर, उल्टी, घबराहट, बहुत तेज बुखार या बेहोशी जैसे लक्षण दिखाए तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।

बुजुर्गों के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण सुझाव-
Special Tips for Seniors
पानी की कमी (Dehydration Awareness)-बुजुर्गों को अक्सर प्यास नहीं लगती। इसलिए समय-समय पर पानी, नींबू पानी या सूप पिलाते रहें। डिहाइड्रेशन उनमें ब्लड प्रेशर गिरने और किडनी पर असर डाल सकता है।
कूलिंग (Cooling the Body)
कमरा ठंडा रखें-पंखे, कूलर या एसी का उपयोग करें। बाहर जाते समय सनस्क्रीन (SPF 30+) और धूप का चश्मा जरूर लगाएं।
समय पर खिलाएं दवाइयाँ-(Medications)
अगर बुजुर्ग हृदय, ब्लड प्रेशर या कोई विशेष दवा ले रहे हैं, तो डॉक्टर से पूछ लें कि क्या वह दवा गर्मी के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाती है।
भोजन हो हल्का और पौष्टिक-(Diet for Seniors)
हल्का, कम वसा वाला और सुपाच्य भोजन जैसे खिचड़ी, दलिया, सब्जी का सूप, छाथ और फलों का रस।
अतिरिक्त लेकिन कारगर उपाय
(Additional Cooling & Hygiene Tips)
- ठंडे पानी से स्नान-बच्चे हों या बुजुर्ग दिन में एक-दो बार ठंडे पानी से नहाएं या शरीर पर गीला तौलिया रखें।
सनस्क्रीन लगाएं-घर से बाहर निकलने से 20 मिनट पहले SPF 30+ या अधिक वाला सनस्क्रीन जरूर लगाएं। - हाइड्रेटिंग फूड्स-तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी, संतरा, नींबू पानी-इन्हें दिन में 3-4 बार लें।
निष्कर्ष (Conclusion)-गर्मी का प्रकोप हर साल बढ़ रहा है, लेकिन सही आदतें और थोड़ी सी सजगता बच्चों और बुजुर्गों को लू और डिहाइड्रेशन से बचा सकती है। हाइड्रेटेड रहना, धूप से बचना, हल्का और पौष्टिक भोजन करना – ये तीन सरल सूत्र हैं। यदि शरीर में अत्यधिक थकान, चक्कर, उल्टी या तेज बुखार हो तो घरेलू उपायों के साथ-साथ डॉक्टर से संपर्क करने में देर न करें।
