CJP ने Chief Election Commissioner ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा, आंदोलन की चेतावनी, 13 करोड़ वोट डिलीट

नईदिल्ली। Chief Election Commissioner ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके ने 48 घंटे में इस्तीफा देने का अल्टीमेटम दिया है। उन्होने कहा कि अगर ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो देश भर में आंदोलन प्रदर्शन होगा और फिर आंदोलन कारी दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे। सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने दिल्ली में प्रेस वार्ता के दौरान यह बातें कही है।

13 करोड़ से ज्यादा वोट डिलीट

कॉकरोच जनता पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा है कि ज्ञानेश कुमार इस देश के सबसे बड़े देशद्रोही हैं। उन्होंने एसआईआर के जरिए देश में 13 करोड़ से ज्यादा वोट डिलीट किए। लोगों से वोट देने का अधिकार छीना जा रहा है। सीजेपी प्रमुख ने कहा कि लोकतंत्र का मतलब है कि जनता अपनी सरकार चुने। लेकिन जब से ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त बने हैं, तब से सरकार यह तय कर रही है कि कौन वोट करेगा और कौन नहीं। अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया है कि देश का पूरा लोकतंत्र ही बदल दिया गया है। दीपके ने दावा किया कि महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश जैसे राज्यों में 2 करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम सूची से काटे गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली में 47 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं।

जंतर-मंतर-2 होगा

कॉकरोच जनता पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके ने ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे के भीतर इस्तीफा देने की मांग की है। दीपके ने कहा है कि यदि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं, तो जंतर मंतर 2.0 निश्चित रूप से होगा।

सरकार से तीन मांगें

कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार 3 मांगें रखी हैं। जिसमें ज्ञानेश कुमार तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें। आगामी चुनावों को तुरंत रद्द करके एसआईआर प्रक्रिया को फ्रीज किया जाए तथा तीसरी मांग है कि 2023 के चुनाव आयुक्त को नियुक्त करने के नियमों को वापस लागू करने की अपील की गई है। पार्टी इन मांगों पर सरकार से तत्काल कार्रवाई चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *