प्रोटेस्ट करते करते बीमार हो गए अभिजीत दीपके, ट्वीट में बोले अगर न दिखाई दूँ तो…

abjijeet dipke

जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के बीच पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके की तबीयत बिगड़ गई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें तेज बुखार और पूरे शरीर में दर्द है। उन्होंने कहा कि अभी तक वह पेनकिलर लेकरके ने अपनी पोस्ट में लिखा कि अगर वह आज कुछ समय के लिए जंतर-मंतर पर नजर नहीं आएं तो लोग काम चला रहे थे, लेकिन अब कुछ घंटे आराम करना जरूरी हो गया है।

दीपके ने अपनी पोस्ट में लिखा कि अगर वह आज कुछ समय के लिए जंतर-मंतर पर नजर नहीं आएं तो लोग उन्हें माफ करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आराम करने के बाद शाम तक वह फिर से प्रदर्शन स्थल पर लौट आएंगे।

इस बीच पार्टी ने एक और बड़ा दावा किया है। CJP का कहना है कि जंतर-मंतर इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। पार्टी ने सवाल उठाया कि क्या प्रशासन किसी नई पुलिस कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। हालांकि, इस आरोप कि अभिजीत दीपके 20 जून से लगातार जंतर-मंतर पर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं। अमेरिका से दिल्ली लौटने के बाद से वह लगातार प्रदर्शन में जुटे हुए हैं। दिन-रात प्रदर्शन स्थल पर मौजूद रहना, समर्थकों और नेताओं से मुल पर अब तक सरकार या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

बता दें कि अभिजीत दीपके 20 जून से लगातार जंतर-मंतर पर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं। अमेरिका से दिल्ली लौटने के बाद से वह लगातार प्रदर्शन में जुटे हुए हैं। दिन-रात प्रदर्शन स्थल पर मौजूद रहना, समर्थकों और नेताओं से मुलाकात करना और पूरी व्यवस्था संभालने की वजह से उन्हें आराम करने का मौका नहीं मिला।

इससे पहले भी दीपके ने एक पोस्ट के जरिए प्रदर्शन स्थल पर तैनात पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों से अपील की थी कि वे शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ बल प्रयोग न करें। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह अहिंसक रहेगा और सभी से शांति बनाए रखने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *