बैठक में पान चबाना तथा हंसी करना पड़ा महंगा, पुलिस इंस्पेक्टर समेत 6 पुलिस कर्मी सस्पेंड

बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट में अनुशासित पुलिस कर्मियों पर अफसर की गाज गिर गई और पुलिस इंस्पेक्टर समेत 6 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड करके लाइन हॉजिर कर दिया गया। एसपी के इस सख्त एक्शन से पुलिस कर्मियों में खलबली मच गई।

सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा

दरअसल बालाघाट में सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की समीक्षा के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंस में अनुशासनहीनता करने एवं शिकायतों का समय पर निराकरण न कर पाने वाले पुलिस कर्मियों को एसपी आदित्य मिश्रा ने सख्त रुख अपनाते हुए दो एएसआई सहित कुल छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर लाइन अटैच कर दिए है।

चबा रहे थें पान, आ गई हंसी

समीक्षा बैठक के दौरान एएसआई राजकुमार राहंगडाले वीडियो कॉन्फ्रेंस में हंसते नजर आए। वहीं, कटंगी थाना के कार्यवाहक एएसआई पेंढारीलाल अहाके पान चबाते दिखाई दिए। जब एसपी ने दोनों से सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों के बारे में सवाल किए, तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।निलंबित अधिकारियों में कोतवाली थाना प्रभारी कामेश धुमकेती, ग्रामीण थाना प्रभारी अमित अग्रवाल व रामपायली थाना प्रभारी दिलीप मौर्य का नाम शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, इनके खिलाफ सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों के निराकरण में देरी और थाना क्षेत्र में गंभीर अपराधों पर अपेक्षित कार्रवाई न करने की शिकायतें थीं। जिनके खिलाफ एसपी ने एक्शन लिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *