Chemical Vegetables से सावधान! ऐसे करें असली-नकली की पहचान

Chemical Vegetables से सावधान! ऐसे करें असली-नकली की पहचान

केमिकल वाली सब्जियां (Chemical Vegetables) को लेकर सोशल मीडिया पर एक डॉक्टर की चेतावनी आजकल चर्चा में है। उसमें ऐसा दावा किया जा रहा है कि बाजार में बिक रही कुछ आम सब्जियां जो हम रोजाना कहते हैं उसे पर कुछ हानिकारक केमिकल का इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि डॉक्टर ऐसा मानते हैं कि ऐसे दावों को समझदारी और तथ्य के साथ समझना जरूरी होता है।

किन सब्जियों को लेकर जताई गई चिंता?

जानकारी के अनुसार एक डॉक्टर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में पांच सब्जी पालक, टमाटर, फूलगोभी, मटर और भिंडी को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है। उनके पोस्ट में कहा गया है कि इन सब्जियों को ज्यादा आकर्षक दिखने के लिए, कभी-कभी कृत्रिम रंग, गैस या केमिकल कोटीग का इस्तेमाल किया जाता है। हालाकि ये स्पष्ट नहीं है कि यह दावा किसी लैब में टेस्ट किया गया है या फिर किसी ऑफिशियल रिपोर्ट पर आधारित है।

ये भी पढ़े : Gastrointestinal Disease : पाचन में आ रही समस्या तो हो सकता है पेट फ्लू

क्या सच में होती है केमिकल मिलावट?

सब्जियों को उपजाने वाले किसानों के अनुसार सब्जियों में कीटनाशक का उपयोग खेती के दौरान किया जाता है, लेकिन इसके लिए कुछ सुरक्षा मानक निर्धारित रहते हैं। सरकार समय-समय पर कीटनाशकों की जांच करती है। एथिलीन गैस का इस्तेमाल फलों और सब्जियों को प्राकृतिक रूप से पकाने के लिए किया जाता है जो अगर नियंत्रित मात्रा में किया जाए तो सुरक्षित होता है। वही अत्यधिक या असामान्य रंग दिखने पर फल या सब्जी को खाने से आपको सावधानी बरतनी चाहिए लेकिन हर चमकदार सब्जी जहरीले मान लेना भी सही नहीं होता है।

स्वास्थ्य पर संभावित असर

डॉक्टर के अनुसार अगर सब्जियों में अनियंत्रित रूप से केमिकल का उपयोग किया जाता है तो इससे लीवर, पाचन और हार्मोन संतुलन पर असर पड़ सकता है। परंतु इसके बारे में कोई विशिष्ट वैज्ञानिक अध्ययन नहीं दिया गया है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार संतुलित मात्रा में और अच्छी तरह धोकर खाने वाली सब्जियां आमतौर पर सुरक्षित और पौष्टिक होती है।

सब्जियां खरीदते वक्त क्या सावधानी बरतें

डॉक्टर ऐसा सलाह देते हैं की सब्जियां खरीदने समय बहुत ज्यादा चमकदार, बड़े आकार और अत्यधिक रंग वाली सब्जियां लेने से आपको बचना चाहिए। जब भी आप सब्जी खरीदे तो उसे घर लाने के बाद साफ पानी से अच्छी तरह धोएं, कुछ लोग नमक या बेकिंग सोडा वाले पानी से भी धोना उपयोगी मानते हैं। जहां संभव हो स्थानीय किसानों से ही सब्जियां खरीदे।

ये भी पढ़े : heavy metal pollution से याददाश्त पर खतरा, एम्स की रिसर्च जाने…

संतुलित नजरिया जरूरी

Chemical Vegetables को लेकर पहली चिंता के बिछिया समझना जरूरी है की सब्जियां हमारे रोजाना की डाइट का जरूरी हिस्सा होती है। बिना किसी ठोस वैज्ञानिक सबूत के इससे डरना सही नहीं है लेकिन इस बारे में जागरूक रहना भी जरूरी है। आप घबराने के बजाय जानकारी के आधार पर स्वच्छता से सब्जियों का सेवन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *