शिक्षक भर्ती पर भोपाल में बबाल, प्रदर्शन कारियों से पुलिस की झड़प

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार को शिक्षक भर्ती आंदोलन में बबाल हो गया है। अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति बन गई। दरअसल आंदोलन पर उतरे पुरूष और महिला अभ्यार्थी शुक्रवार को सीएम हाउस की ओर बढ़ रहे थें और वे मुख्यमंत्री ने अपनी बात करना चाहते थें, लेकिन इसके पूर्व ही पुलिस ने आंदोलन रत लोगो को रोक दिया। जिस पर बहस हो गई और माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया।

पद बढ़ाए जाने की कर रहे मांग

शिक्षक भर्ती 2025 में वर्ग-2 (माध्यमिक) और वर्ग-3 (प्राथमिक) भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदेशभर से सैकड़ों अभ्यर्थी पॉलिटेक्निक चौराहे पर एकत्र हुए थे। शांतिपूर्ण प्रदर्शन उस समय उग्र हो गया, जब अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति बन गई।

महिला अभ्यर्थियों में भी आक्रोश

शिक्षक भर्ती को लेकर किए जा रहे इस आंदोलन में बड़ी संख्या में महिला अभ्यर्थी भी शामिल थीं। पुलिस कार्रवाई से उनमें भारी नाराजगी रही। कई महिला अभ्यर्थियों ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रही हैं, लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही है।

इस तरह की है मांगें

  • वर्ग-2 (माध्यमिक शिक्षक) में कम से कम 10,000 पद बढ़ाए जाएं
  • वर्ग-3 (प्राथमिक शिक्षक) में पद बढ़ाकर 25,000 किए जाएं
  • विशेष शिक्षक के लिए अलग से भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए
  • जल्द दूसरी काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *