एमपी में जलाने वाली पड़ रही धूंप, स्कूल और आंगनबॉड़ियों का बदला समय

इंदौर। अप्रैल माह के दूसरे पखवाड़े में गर्मी ने अपने तेवर तेज कर दिए। सुबह से जलाने वाली धूंप निकल रही है। जिसका असर स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं पर पड़ रहा है। मौसम की मार से स्कूल के नैनिहालों को बचाने के लिए अब जिला स्तर पर प्रशासन निणर्य ले रहा है और स्कूलों के समय में बदलाव किया जा रहा हैं।

इंदौर कलेक्टर ने बदली टाइमिंग

इंदौर कलेक्टर शिवम शर्मा ने नर्सरी से 8वीं तक की कक्षाओं के समय में बदलाव किए है और इसके लिए आदेश भी जारी कर दिए है। तय टाइमिंग के तहत अब इंदौर में 8वीं तक की कक्षाएं सुबह 7 से 12 बजे तक संचालित हो सकेगी, हांलाकि परीक्षाओं पर इसका असर नही होगा और परीक्षाएं अपने निर्धारित समय के अनुसार ही संचालित की जाएंगी। वहीं इंदौर जिले में सभी आंगनबाड़‍यिं सुबह 8ः30 से 11ः30 तक ही संचालित होंगी।

दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अब दिन के साथ ही रात का तापमान भी बढ़ेगा। दिन व रात के तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। ऐसे में लोगो को दिन में तेज धूंप और गर्मी परेशान करेगी तो रात का पारा चढ़ने से लोगो को रात में भी अब गर्मी सताऐगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *