Rewa News : ‘मध्य प्रदेश शासन’ लिखी सरकारी गाड़ी से नशे में धुत युवकों की दबंगई, वीडियो वायरल

Bullying of drunk youth in government vehicle

Bullying of drunk youth in government vehicle: रीवा जिले के चाकघाट बॉर्डर पर ‘मध्य प्रदेश शासन’ लिखी हूटर लगी सरकारी गाड़ी का दुरुपयोग करते हुए दो युवकों ने शराब के नशे में सरेआम दबंगई का प्रदर्शन किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।उत्तर प्रदेश सीमा से सटे चाकघाट क्षेत्र में हुई इस घटना में दोनों युवक पूरी तरह नशे में धुत थे। वीडियो में एक युवक हाथ में बीयर की बोतल लेकर गाड़ी का दरवाजा पकड़े खड़ा दिख रहा है और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा है।

वहीं दूसरा युवक बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी करके उसके बोनट पर चढ़ गया और लगभग 20 मिनट तक फोटोशूट कराता रहा। इस दौरान सड़क पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा, लेकिन दोनों युवक बेखौफ होकर अपनी हरकतें जारी रखे रहे। ‘मध्य प्रदेश शासन’ लिखी गाड़ी और हूटर का इस्तेमाल कर इस तरह का रौब झाड़ना नियमों का खुला उल्लंघन माना जा रहा है।स्थानीय लोगों ने इस घटना पर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि ऐसी हरकतें आम नागरिकों में डर का माहौल पैदा करती हैं, कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं और शासन की छवि को धूमिल करती हैं।

कुछ स्थानीय लोगों का दावा है कि गाड़ी के पीछे “तहसीलदार” भी लिखा हुआ था, हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वाहन वास्तव में किसी सरकारी विभाग का है या नहीं।पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों युवकों की पहचान कर उन पर उचित कार्रवाई की जाएगी। यह घटना सरकारी वाहनों के दुरुपयोग और नशे में युवाओं की दबंगई को लेकर गंभीर सवाल उठा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *