Batwara 1947 Promotion में हादसा युवक हुआ घायल, सनी-प्रीति मिले CM से..

'Batwara 1947' Promotion: Accident in Lucknow, youth injured; Sunny and Preeti met CM Yogi.

Batwara 1947 Promotion: सनी देओल और प्रीति जिंटा इन दिनों अपनी फिल्म बटवारा 1947 के प्रमोशन में काफी व्यस्त नजर आ रहे हैं 7 अगस्त को लखनऊ के कृष्ण नगर स्थित फिनिक्स मॉल में प्रमोशन के कार्यक्रम के दौरान फोटोग्राफी के बीच एक युवक के पैर में चोट लग गई। लखनऊ पुलिस के द्वारा दी जाने वाली जानकारी के अनुसार युवक को तुरंत अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया और युवक अभी सुरक्षित है। इसी दौरे में दोनों कलाकारों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी की।

Batwara 1947 के प्रमोशन में कैसे हादसा हुआ?

फिल्म के प्रमोशन के लिए सनी देओल और प्रीति जिंटा लखनऊ के फिनिक्स मॉल गए थे दोनों ही एक्टर को देखने के लिए वहां बहुत बड़ी संख्या में फंस आए हुए थे। इसी दौरान फोटोग्राफी के समय एक व्यक्ति के पैर में चोट लग गई शुरुआती जानकारी में चोट को गंभीर बताया गया था लेकिन बाद में पुलिस ने स्थिति को स्पष्ट रूप से बताया।

ये भी पढ़े: Salman Khan की वापसी के साथ Bigg Boss 20 का ऐलान, नए सीजन…

पुलिस ने बताया वो युवक सुरक्षित है

लखनऊ पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस घटना के बारे में जानकारी दिए पुलिस ने ऑफिशियल बयान में बताया है की फोटोग्राफी के दौरान युवक के पैर में मामूली छूट आ गई थी, जिसे तत्काल अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया है। पुलिस ने बताया कि युवक सुरक्षित है और उसे गंभीर चोट नहीं आई है मौके पर कानून व्यवस्था भी सामान्यरही है।

एक्टर Sunny Deol ने CM Yogi से मुलाकात पर क्या कहा?

Batwara 1947 Promotion के दौरान लखनऊ दौरे पर सनी देओल और प्रीति जिंटा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की सनी देओल ने इस घटना के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलकर खुशी हुई…उन्होंने बताया कि उनकी यह मुलाकात काफी अच्छी रही। मुलाकात के दौरान योगी आदित्यनाथ ने दोनों की कलाकारों को देवी देवताओं की मूर्तियां भेंट की है और उनके साथ फोटोस भी खींची है।

ये भी पढ़े: Mini Mathur ने जीती Alliance की ट्रॉफी और 50 लाख रुपए, अली और रुही को…

लगभग आठ साल बाद फिर साथ नजर आएंगे सनी-प्रीति

Batwara 1947 फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा की जोड़ी लंबे समय बाद एक बड़े पर्दे पर वापसी करते हुए नजर आ रही है। इससे पहले दोनों 2018 में रिलीज हुई फिल्म भैया जी सुपरहिट में साथ नजर आए थे अब लगभग करीब 8 साल बाद दोनों की जोड़ी फिर से ऑडियंस के सामने आने वाली है यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को रिलीज हो जाएगी। फिलहाल लखनऊ में हुए इस कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने साफ तौर पर बताया है कि घायल युवक को किसी तरह की गंभीर चोट नहीं आई है वह युवक सुरक्षितहै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *