नाराज कर्मचारी ने डिप्टी रेंजर के पैर छूकर मार दी गोली, तीन लोगो पर किया फायर

रायसेन। नौकरी से निकाले जाने से नाराज एक युवक ने नर्सरी के प्रभारी डिप्टी रेंजर समेत तीन लोगो को गोली मारकर घायल कर दिया और फिर कर्मचारी का रस्सी से लटकता हुआ शव पाया गया है। यह घटना मध्यप्रदेश के रायसेन जिले अंतर्गत बनखेड़ी गांव स्थित नर्सरी से मंगलवार को सामने आ रही है। इस घटना से विभाग में खलबली मच गई। सूचना पर पहुची पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घायलों की हालत गंभीर होने के चलते ईलाज के लिए भोपाल ले जाया गया है।

डिप्टी रेंजर के पांव छुऐ और फिर चला दिया गोली

जो जानकारी आ रही है उसके तहत हमलाबर आरोपी पूरन उर्फ गुड्डा लोधी मंगलवार की दोपहर नर्सरी में पहुचा और डिप्टी रेंजर राकेश शर्मा का पहले पांव छुआ और फिर उनकी पीठ में गोली मार दिया, तो वही काम कर रही महिला कर्मचारी सुमन बाई की पीठ में गोली मारी है, जबकि इस घटना में डालचंद ने भागते हुए खुद को बचाने में सफल रहा। इस घटना में बाल-बाल बचे डालचंद ने पुलिस को बताया कि पूरन ने साहब को पीठ पर गोली मार दी। आवाज सुनकर जब मैं कमरे से बाहर निकला तो, मुझ पर भी उसने कट्टा तान दिया था तब मैं भागते समय गिर गया, इसलिए मुझे गोली नहीं लग पाई। इसके बाद पूरन ने नर्सरी में ही काम करने वाली मेरी मौसी सुमन पर फायर किया।

नौकरी से हटा देने के चलते था नाराज

पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपित पूरन उर्फ गुड्डा लोधी नर्सरी में पहले मजदूरी का काम करता था। पांच साल पहले कार्य में लापरवाही के चलते उसे हटा दिया गया था। बताया जा रहा है कि इसी बात से वह नाराज चल रहा था। माना जा रहा है कि इस नाराजगी के चलते वह डिप्टी रेंजर को गोली का निशाना बना दिया। वही इस घटना के बाद पूरन का रस्सी से लटकता हुआ शव पाया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि इस घटना के बाद वह खुद भी सुसाइड कर लिया है, बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुट गई है और पुलिस की जांच के बाद ही गन से किए गए हमले एवं सुसाइड मामले की सच्चाई सामने आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *