सिंगरौली। सिंगरौली शहर के बीचोबीच संचालित महाराष्ट्र बैंक में दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर पांच बदमाशों ने घुसकर डकैती की घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए है। जो जानकारी आ रही है उसके तहत बदमाशों ने बैंक के कर्मचारियों को बंधक बनाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिये है। बताया जा रहा है कि एक आरोपी हेलमेट पहनकर एवं चार आरोपी हथियारों से लैस होकर बैंक में घुसे और नकदी, सोना-चांदी सहित 30 से 35 लाख रुपए की लूट को अंजाम देने में बदमाश सफल रहे है। बैंक में घुसे बदमाश करीब 15 मिनट तक बैंक के अंदर जमकर उत्पात मचाया और फिर नकदी और जेवर से भरा थैला लेकर निकल गए।
दोपहर एक बजे हुई वारदात
जानकारी के तहत दिन दहाडे यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे की है। बताते है कि हथियारबंद बदमाश बैंक के अंदर पहुचते ही बैंक कर्मचारियों को बंधक बना लिया। इसके कुछ ही मिनटों बाद तीन और हथियारबंद साथी अंदर पहुंचे। पूरे बैंक को अपने कब्जे में ले लिया। बदमाशों ने वहां मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों पर बंदूक तान दी, जिससे बैंक परिसर में चीख-पुकार मच गई।
लेन-देन का रखा था पैसा
पुलिस के अनुसार बैंक के काउटर में एक दिन पूर्व तथा शुक्रवार को किए गए लेन-देन का पैसा एवं सोना-चांदी रखा हुआ था। जिसे बदमाशों ने एक बैग में भरकर ले गए है, हांलाकि एसपी श्री खत्री का कहना है कि बदमाशों बैंक से कितना ले गए है इसका एग्जिट आकड़ा अभी स्पष्ट नही है।
की गई नाकेबंदी
बैंक में डकैती की घटना की जानकारी लगते ही एसपी समेत थानों का पुलिस बल मौके पर पहुचा और वारदात को लेकर जानकारी लिया है। बदमाशों को पकड़ने के लिए जिले भर में पुलिस ने नाकेबंदी की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी देख रही है। बैंक के समीप एक दुकान में लगा हुआ सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों की आवाजाही कैद हुई है। जिसमें देखा गया है कि बदमाशों ने वारदात के समय बाइक का इस्तेमाल किए है। शहर के अंदर हुई इस घटना से लोगो में दहशत व्याप्त है और हर कोई घटना को लेकर चर्चा कर रहा है।
