Salman Khan Film With Pushpa Director: बॉलीवुड के टाइगर सलमान खान के सितारे इस समय गर्दिश में हैं. पिछले 10 साल से सलमान खान एक भी ऐसी फिल्म नहीं दे पाए हैं जो जनता को सलमानलपगलू बना दे. 2016 में रिलीज हुई Sultan के बाद सलमान ने कोई ढंग की फिल्म नहीं दी भले ही सल्लू फैंस ने उन फिल्मों की कमाई को 100 करोड़ में पहुंचा दिया हो.
TubeLight, Tiger Zinda Hai, Race 3, Dabang 3, Radhe, Antim, किसी का भाई किसी की जान, टाइगर 3 और सबसे लेटेस्ट सिकंदर ये सभी फिल्में उस लेवल को नहीं छू पाईं जो आज की पब्लिक देखना चाहती है. अब सलमान खान की मातृभूमि रिलीज होने वाली है जो शायद इन्ही लो डिमांड फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो सकती है. देखा जाए तो मातृभूमि से सलमान खान का कमबैक नहीं होने वाला।
अब सलमान को जरूरत है एक ऐसे डायरेक्टर की और एक ऐसी स्क्रिप्ट की जो सलमान खान की फिल्म में उनके स्टारडम से ज़्यादा कैरेक्टर और कहानी पर फोकस करे और शायद उन्हें एक ऐसा निर्देशक मिल गया है. उनका नाम है Sukumar. ये कोई छोटा मोटा नाम नहीं है अल्लू अर्जुन की पुष्पा इन्होने ही निर्देशित की है.
सुकुमार के साथ फिल्म करेंगे सलमान!
ऐसी खबर है कि डायरेक्टर सुकुमार सलमान खान के साथ के मूवी प्लान कर रहे हैं, सलमान को भी फिल्म का कांसेप्ट पसंद आया है. ये पैन लेवल फिल्म होगी जिसमे सलमान अपनी पिछली फिल्मों की तुलना में टोटली अलग दिखाई देंगे।
सुकुमार सलमान को इस फिल्म में ऐसा लुक देना चाहते हैं जो बॉलीवुड में आजतक किसी ने नहीं कियाउथ के डायरेक्टर्स उन्हें लगातार अप्रोच कर रहे हैं. और सुकुमार वाली इस कथित फिल्म के बारे में सलमान गंभीरता से विचार कर रहे हैं. फैन्स इस ख़बर से बहुत उत्साहित हैं. और सोशल मीडिया पर तरह-तरह की फैन थ्योरीज़ चल पड़ी हैं. अब फैन्स को बस सलमान के ऑफिशियल अपडेट का इंतज़ार है.
