देवास। मप्र के रीवा से गुजरात के सूरत जा रही यात्री बस में भोपाल-इंदौर राजमार्ग पर देवास जिले में मंगलवार शाम करीब पांच बजे अज्ञात कारणों के चलते बस में आग लग गई। चालक ने बस को रोक दिया। आग बस में अफरा-तफरी व चीख पुकार मच गई। यात्री दरवाजे की ओर भागने लगे, कई यात्री खिड़कियों से नीचे कूद गए। जानकारी के अनुसार यात्री बस सोमवार रात में सूरत के लिए रवाना हुई थी, बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। बस में मप्र, उप्र, गुजरात के यात्री सवार थे। कुछ लोग प्रयागराज क्षेत्र से रीवा पहुंचे थे फिर वहां से सूरत के लिए बस में सवार हुए थे।
फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाया
सूचना मिलने पर सोनकच्छ, टोंकखुर्द से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत यह रही कि इसमें किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद नेवरी फाटा की ओर से देवास की ओर आने वाले मार्ग का यातायात दूसरी ओर डायवर्ट कर दिया गया था।




